फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Illegal Wine

25 लाख की अवैध शराब संग दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal Wine
Illegal Wine
हंडिया में हुई कार्रवाई, एमपी से लाकर घर में रखी थी
विज्ञापन

कार से करते थे सप्लाई, फरार साथी की तलाश जारी
प्रयागराज। हंडिया के बिगहिया में पुलिस ने 25 लाख की अवैध शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों ने मप्र से शराब लाकर एक घर में छिपाकर रखी थी और यहां से कार में 10-15 पेटी रखकर आसपास के इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने बताया कि उनके इस धंधे में एक और व्यक्ति शामिल है जिसकी तलाश की जा रही है।

चेकिंग के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर हंडिया थाने के एसएसआई शैलेष कुमार सिंह व उनकी टीम ने सैदाबाद तिराहे के पास घेराबंदी की। इस दौरान बिगहिया की ओर से आ रही आल्टो कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें 10 पेटी अवैध शराब मिली। चालक नवीन सिंह निवासी बिगहिया से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह अपने गांव के ही विजयराज सिंह उर्फ राहुल व कप्सा गुरू निवासी मिदुउरा संग मिलकर अवैध शराब की तस्करी करता है। एमपी से लाकर भारी मात्रा में शराब विजयराज के घर में रखी गई है। वहीं से रोज थोड़ी मात्रा में शराब लेकर वह सप्लाई के लिए निकलता है। पुलिस ने छापा मारा तो विजयराज के घर में तिरपाल से ढकी शराब की 790 पेटियां बरामद हुई। जिस पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि मप्र से शराब लाकर वह यहां अवैध रूप से बेचते हैं। पुलिस का दावा है कि बरामद शराब की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed