फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   IK's winning streak continues, Avinash goes ahead too

आईके की विजयी बढ़त जारी, अविनाश भी आगे निकले

Mon, 25 Dec 2017 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 25 Dec 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
IK's winning streak continues, Avinash goes ahead too
चुनाव में एचपीयू के लेफ्टआउट कर्मियों का मत निर्णायक होगा।
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की शनिवार से हुई मतगणना के दूसरे दिन अध्यक्ष पद पर आईके चतुर्वेदी की बढ़त का सिलसिला जारी रहा। 4500 मतों की गिनती में वह 1824 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी पूर्व अध्यक्ष अनिल तिवारी से 800 से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। अनिल को 1004 वोट मिले हैं। दूसरे दिन की गिनती में महासचिव पद पर भी तस्वीर कुछ साफ हुई है हालांकि आगे चल रहे एसी तिवारी को निकटम प्रतिद्वंद्वी जेबी सिंह से चुनौती अभी बरकरार है।
विज्ञापन


दूसरे दिन एसी तिवारी1063 मत पाकर जेबी सिंह (864) से करीब दो सौ मत आगे निकल चुके हैं। प्रभाशंकर मिश्र (711) तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। संयुक्त सचिव प्रशासन के पद चल रहे ट्रेंड में बदलाव हुआ है और आगे चल रहे मनु शर्मा को पछाड़कर प्रशांत सिंह ने 26 मतों से बढ़त बना ली है। चुनाव अधिकारी सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि दूसरे दिन 2000 से लेकर 4500 तक मतों की गिनती की गई है। इसी प्रकार से फार्म दो की भी गणना शुरू कर दी गई है। पहले दिन फार्म दो के 2000 मत गिने गए हैं। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भी मतगणना जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed