फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   iiit were lower in B - Tech , it seats

ट्रिपलआईटी में कम हो गईं बीटेक-आईटी की सीटें

Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Aug 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
iiit were lower in B - Tech , it seats
indian institute of technology - फोटो : indian institute of technology
सबसे अधिक संभावनाओं वाले सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में कॅरियर संवारने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपलआईटी) के अमेठी परिसर में पढ़ाई बंद होने से झटका लगा है। इसकी वजह से बीटेक-आईटी की 75 सीटें कम हो गई हैं। इन सीटों पर इस साल प्रवेश नहीं लिया गया।
विज्ञापन


ट्रिपलआईटी के अमेठी परिसर में विगत 10 वर्षों में वहां के मात्र तीन छात्रों को प्रवेश मिला सका था। जबकि, इस संस्थान के खोलने की मंशा स्थानीय युवाओं को लाभ पहुंचाने की रही। इसके अलावा ट्रिपलआईटी संस्थान प्रशासन ने भी अमेठी परिसर के संचालन में असमर्थता जताई थी। इसके मद्देनजर भारत सरकार की ओर से गठित हाई पावर कमेटी ने वहां डॉ.भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के तथा नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन के कोर्सेज शुरू करने की संस्तुति की। अब उस पर फैसला भी हो गया है। इसी के अंतर्गत ट्रिपलआईटी के अमेठी परिसर में संचालित होने वाले बीटेक आईटी कोर्स में इस साल से प्रवेश नहीं लिए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


प्रोफेसर विजय चौरसिया ने बताया कि वहां बीटेक की 75 सीटें थीं। संस्थान की ओर इन सीटों को देश की चार ट्रिपलआईटीज में बांटे जाने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन सरकार ने स्वीकार नहीं किया। हालांकि, पूर्व में दाखिला ले चुके विद्यार्थियों को ट्रिपलआईटी के इलाहाबाद परिसर बुला लिया गया है। उनके लिए हर सत्र में एक-एक अतिरिक्त सेक्शन चलाए जाएंगे। शिक्षकों का कहना है कि चूंकि अमेठी परिसर में भी यहीं से शिक्षक पढ़ाने के लिए जाते थे। इसके अलावा इलाहाबाद परिसर में पर्याप्त संसाधन भी हैं। इसलिए उन्हें यहां बुलाए जाने से एकेडमिक स्तर पर कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed