फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you do not want a job, apply in UPPSC

नौकरी नहीं चाहते हें तो आयोग में करे आवदेन

Fri, 15 Nov 2019 08:00 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
If you do not want a job, apply in UPPSC
If you do not want a job, apply in UPPSC
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) में ऐसा पहली बार हुआ है, जब आयोग ने खुद विज्ञप्ति जारी करते हुए आरओ/एआरओ-2017 के अभ्यर्थियों से कहा है कि अगर उनका चयन उच्च पदों पर हो चुका है और वे आरओ/एआरओ की नौकरी नहीं करना चाहते हैं तो आयोग में अपना आवेदन दे सकते हैं। आवदेन के आधार पर उनका अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जाएगा। आयोग ने यह कवायद रिक्त पदों को भरने और मेरिट में निचले स्थान पर जगह बनाने वाले अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने के लिए शुरू की है।
विज्ञापन

विज्ञप्ति में कहा गया है कि जो अभ्यर्थी किसी अन्य पद पर चयनित हो चुके हैं और आरओ/एआरओ की इस परीक्षा में अभ्यर्थन नहीं रखना चाहते हैं वे अपना अपना अभ्यर्थन निरस्त करने के लिए ईमेल आईडी ‘notinforraro17@gmail.com’ पर 25 नवंबर तक प्रार्थनापत्र भेज सकते हैं। प्रार्थनापत्र में अपने अभ्यर्थन निरस्तीकरण के संबंध में स्पष्ट कारणों का उल्लेख भी करना होगा। आयोग के सचिव जगदीश का कहना है कि इस व्यवस्था से पद रिक्त रह जाने की आशंका कम हो जाएगी और मेरिट में निचले स्थान पर रह जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी मौके बढ़ेंगे।
विज्ञापन

पीसीएस में चयनित अक्सर छोड़ देते हैं आरओ/एआरओ का पद
- बड़ी संख्या ऐसे अभ्यर्थियों की है जो पीसीएस के साथ और समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ) की परीक्षा में भी शामिल होते हैं। जिन अभ्यर्थियों का पीसीएस में चयन हो जाता है, वे अमूमन आरओ/एआरओ में चयन के बाद भी ज्वाइन नहीं करते हैं और इसकी वजह से आरओ/एआरओ के बड़ी संख्या में पद खाली रह जाते हैं। आयोग को भी पहले से मालूम नहीं होता है कि कौन अभ्यर्थी ज्वाइन करेगा और कौन नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार भी बड़ी संख्या में पद खाली रह जाने की आशंका
- आरओ/एआरओ-2017 की प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल 2018 में आयोजित की गई थी और मुख्य परीक्षा इस साल फरवरी में हुई थी। अभ्यर्थियों को अब अंतिम चयन परिणाम का इंतजार है। तब से लेकर अब तक दो पीसीएस-2016 और पीसीएस-2017 के अंतिम चयन परिणाम जारी हो चुके हैं। बड़ी संख्या में ऐसे अभ्यर्थियों का चयन हुआ है जिन्होंने आरओ/एआरओ मुख्य परीक्षा भी दी है। ऐसे में आरओ/एआरओ 2017 की परीक्षा में भी कई पद खाली रह जाने की आशंका है।
अभ्यर्थियों ने आयोग अध्यक्ष से मिलकर बताई थी समस्या
- पिछले दिनों आरओ/एआरओ के अभ्यर्थियों ने इस संबंध में आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार से मुलाकात की थी। अभ्यर्थियों ने मांग की थी कि इस दिशा में आयोग कोई ठोस कदम उठाए ताकि पद रिक्त न रह जाएं और अभ्यर्थियों के लिए भी चयन के मौके बढ़ें। अभ्यर्थियों की मांग के मद्देनजर आयोग के परीक्षा नियंत्रक अरविंद कुमार मिश्र की ओर से विज्ञप्ति जारी कर आरओ/एआरओ-2017 के अभ्यर्थियों से अभ्यर्थी निरस्तीकरण के संबंध में आवेदन मांगे गए हैं।

आरओ/एआरओ के 809 पदों पर होनी है भर्ती
- आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती होनी है। पहले 465 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था लेकिन बाद में पदों की संख्या बढ़ गई। आरओ/एआरओ 2017 की प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल 2018 को प्रदेश के 21 जिलों के 1146 केंद्र में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 33 हजार 447 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 40 हजार 121 अभ्यर्थी हुए थे। आयोग ने 16 दिसंबर को प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया था, जिसमें मुख्य परीक्षा के लिए 15342 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया था। मुख्य परीक्षा इस साल फरवरी में आयोजित की गई। इसी परीक्षा के आधार पर आरओ के पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जाएगा और मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर एआरओ अभ्यर्थियों का कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट कराया जाएगा। दोनों पदों का अंतिम चयन परिणाम एक साथ जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed