फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If you dig the road stopped attacking councilor

सड़क खोदने से रोका तो पार्षद पर हमला

Sat, 17 Jan 2015 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Jan 2015 10:32 PM IST
विज्ञापन
भारती भवन के पास एक निजी टेलीफोन कंपनी द्वारा केबिल बिछाने से रोकने पर ठेकेदार और उसके साथियों ने क्षेत्रीय पार्षद सत्येंद्र चोपड़ा पर हमला कर दिया। शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे हुए हमले में पार्षद के पैरों में गंभीर चोट आई। इस मामले में भाजपा पार्षदों और पार्टी कार्यालय ने शनिवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर नगर आयुक्त वंदना त्रिपाठी को सौंपा। इस बीच निगम ने कंपनी के एक कर्मी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है। साथ ही कंपनी का काम बंद कराके स्पष्टीकरण देने को कहा है। निगम ने पार्षद के मेडिकल परीक्षण के लिए सीएमओ को भी लिखा है।
विज्ञापन


एक बड़ी निजी टेलीफोन कंपनी भारती भवन के पास भूमिगत केबिल बिछा रही है। इसकी वजह से पानी और सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। साथ ही सड़क धंस गई। शुक्रवार रात को भी वहां काम चल रहा था। इस बीच रात करीब डेढ़ बजे पार्षद सत्येंद्र चोपड़ा पहुंचे और वहां सड़क खोदने के संबंध में निगम का अनुमति पत्र दिखाने को कहा। आरोप है कि इस पर ठेकेदारों ने कुछ साथियों को बुला लिया। एक गाड़ी पर छह-सात लोग पहुंचे और पार्षद पर टूट पडे़। सुबह पार्षद ने इसकी सूचना साथी पार्षदों और पार्टी पदाधिकारियों को दी।
विज्ञापन


शनिवार दिन में सत्येंद्र चोपड़ा सहित पार्षद गिरिशंकर प्रभाकर, किरन जायसवाल, देवेश सिंह, पीयूष सिंह, राजेश शर्मा, भाजयुमो के अध्यक्ष नरसिंह, कमलेश कुमार, विवेक अग्रवाल, प्रभाकर मिश्र निगम पहुंचे। यहां अपर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें टेलीफोन कंपनी पर मनमानी तरीकेसे सड़क खोदने, मानक के मुताबिक रोड कटिंग चार्ज न जमा करने, निगम अधिकारियों की मिलीभगत, अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को काम देने आदि का आरोप लगाया। पार्षदों ने मामले की जांच कराने, हमला करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। मुख्य अभियंता लोकेश जैन के मुताबिक कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed