फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   If the Corona positive case is found, the sepals will be camped

कोरोना पॉजिटिव केस मिले तो सीज होंगे कल्पवासियों के शिविर

Fri, 04 Dec 2020 01:13 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Dec 2020 01:13 AM IST
विज्ञापन
If the Corona positive case is found, the sepals will be camped
kalpwas
माघ मेले में जिस भी शिविर में कोरोना पॉजिटिव केस पाए जाएंगे, उसे सीज कर दिया जाएगा। ऐसी स्थिति आने पर उस शिविर में अनुष्ठान करने वाले कल्पवासी और अन्य श्रद्धालु भी प्रभावित होंगे। ऐसे में इस बार थोड़ा सा भी शारीरिक अस्वस्थता होने पर महीने भर के कल्पवास के लिए न आएं। जो लोग पूर्ण रूप से सवस्थ हों, वही कल्पवास के लिए आएं। तीन दिन पूर्व की रिपोर्ट लेकर आने पर ही माघ मेला में कल्पवासियों को प्रवेश दिया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में तीर्थपुरोहितों के साथ हुई बैठक में मेला प्रशासन ने यह आग्रह किया। कोरोना काल में सनातन परंपराओं को कैसे सुरक्षित रखा जाए और कल्पवासियों को कैसे महीने भर संक्रमण से बचाया जाए, इसे लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


माघ मेला प्रशासन से जुड़े अफसरों ने तीर्थपुरोहितों से कहा कि जो कल्पवासी किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त हों, उन्हें मेले में नहीं आने दिया जाना चाहिए। वह लोग कल्पवास के लिए आएं, जो महीने भर स्वस्थ्य रहकर अपना संकल्प पूरा कर लें। तीन दिन पूर्व की कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आने पर ही कल्पवासियों को प्रवेश मिलेगा। इसके अलावा हफ्ते और पखवारे भर में कोरोना की जांच कराई जाएगी।  यदि किन्हीं कारणों से मेले में कल्पवास के दौरान कोई कोरोना प्रभावित हो गया, तो उसके शिविर को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही उसे कोविड-19 की गाइड लाइन के तहत क्वारंटीन कर दिया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी  मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी, रजनीश मिश्र, तीर्थपुरोहित सुभाष पांडेय,अजय पांडेय, राजेंद्र पालीवाल, संतोष भारद्वाज, राजेश तिवारी,अमरनाथ तिवारी, दिनकर पांडेय, मनोज कराही, गोकुल पाठक, नितिन भारद्वाज, राजेश पाठक, आशुतोष पालीवाल, प्रदीप पांडेय, लाल शोकहा, वीरेंद्र तिवारी, त्रिवेणी प्रसाद मिश्र, उदय नारायण पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, अनुज तिवारी सहित अनेकों तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगान बढ़ाने से नाराज तीर्थपुरोहितों ने सौंपा ज्ञापन

सलाहकार समिति में प्रस्ताव लाए बिना लगान कई गुना बढ़ाए जाने पर बृहस्पतिवार को तीर्थपुरोहितों ने आक्रोश जताया। उस आदेश को निरस्त करने और आगामी माघ मेले में सबसे पहले तीर्थ पुरोहितों को भूमि आवंटित करने तथा तीर्थ पुरोहितों के भूमि रिकॉर्ड में की जा रही है हेराफेरी रोकने के लिए आवाज उठाई। इन मुद्दों को लेकर प्रयागराज मेला प्राधिकरण कार्यालय में पहुंचकर तीर्थपुरोहितों ने चार सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा।

ज्ञापन देने वालों में तीर्थपुरोहित महासभा के सुभाष पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, नरेंद्र पांडेय, दिलीप तिवारी, अमित, आलोक पांडेय, दिलीप दुबे, कृष्ण कुमार पाठक, शैलेंद्र पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed