{"_id":"5cdf1154bdec220766495aba","slug":"if-students-solve-mathemetics-in-politechniqueand-iert-exam-then-admission-is-sure","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालीटेक्निक-आईईआरटी प्रवेश परीक्षा में गणित साध लिए तो सफलता तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालीटेक्निक-आईईआरटी प्रवेश परीक्षा में गणित साध लिए तो सफलता तय
Sat, 18 May 2019 01:24 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
HPSSC JBT Exam
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के सरकारी एवं निजी पालीटेक्निक साथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी (आईईआरटी) में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन क्रमश: 26 मई और 29 मई को होगा। सरकारी एवं निजी पालीटेक्निक में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अब परीक्षा के लिए बहुत कम समय बचा है। ऐसे में परीक्षार्थी बचे समय सब कुछ रिवाइज कर लेना चाहते हैं। कम समय में परीक्षार्थी गणित एवं विज्ञान विषयों की तैयारी कैसे करें, इस बारे में ‘अमर उजाला’ की ओर से सुझाव दिए जा रहे हैं। इसके लिए अमर उजाला की ओर से पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए छात्रों का मार्गदर्शन करने वाले विशेषज्ञ आर विशाल ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
-परीक्षा के लिए जब कुछ समय ही शेष हैं ऐसे में परीक्षार्थियों को अपना पूरा ध्यान सब्जेक्ट के रिवीजन पर देना चाहिए। नए विषयों को पढ़ने की अपेक्षा पूर्व में पूछे गए प्रश्नों को बार-बार साल्व करना चाहिए।
विज्ञापन
-पालीटेक्निक प्रवेश परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, इसमें 50 गणित एवं 50 प्रश्न भौतिकी और रसायन के होंगे। ऐसे में परीक्षार्थी गणित पर सबसे अधिक फोकस करें।
विज्ञापन
- प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थी गणित में ज्यामिति एवं बीजगणित पर विशेष फोकस करें। प्रारंभिक गणित में प्रतिशत, लाभ-हानि आदि के सवालों को विशेष रूप से प्रैक्सि कर लें।
-आईईआरटी की प्रवेश परीक्षा में पूछे गए 75 प्रश्नों में आधे से अधिक गणित एवं शेष भौतिकी और रसायन के प्रश्न होते हैं। आईईआरटी में सफलता पाने के लिए गणित यहां भी महत्वपूर्ण है। यहां टॉपिक के अनुसार त्रिकोणमिति, ज्यामिति एवं सांख्यिकी पर विशेष ध्यान दें। अंकगणित में ब्याज, काम-समय-दूरी एवं लाभ-हानि के चैप्टर महत्वपूर्ण हैं।
- परीक्षा में शामिल होने जा रहे परीक्षार्थी यह ध्यान में रखें कि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काट लिए जाएंगे, ऐसे में परीक्षार्थी उन्हीं प्रश्नों को हल करें, जिसमें निश्चिंत हों, समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखें।