{"_id":"56f05c284f1c1b9b1cf14d2a","slug":"husband-surprised-by-making-recipe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेसिपी बनाकर पतियों ने किया सरप्राइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेसिपी बनाकर पतियों ने किया सरप्राइज
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 25 Mar 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस स्थित होटल में अमर उजाला और टाटा संपन्न की ओर से आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन करते अतिथिगण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला और टाटा संपन्न के सिविल लाइंस स्थित होटल गैलेक्सी में हुए ‘टाटा संपन्न सरप्राइज कान्टेस्ट’ में सोमवार को शहरियों और अमर उजाला रूपांतरण क्लब सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी दर्ज कराई। कान्टेस्ट में पतियों ने अपनी बेटर हाफ के लिए दाल और बेसन की रेसिपी बनाकर गुडनेस की शुरुआत की। जानीमानी शेफ कविता सिंह ने न केवल अच्छी कुकिंग के टिप्स दिये बल्कि चिल्ला पकौड़ा और दाल तड़का की डिश बनाना भी सिखाया। उनकी बनाई दोनों डिश को लोगों ने खूब पसंद किया। इस दौरान कंपल डांस, टंग ट्वीस्टर गेम ने भी खूब लुभाया। उद्घाटन टाटा संपन्न के टैरेट्री सेल्स इंचार्ज मनीष बाजपेयी, अंजनी कुमार दूबे और रंजीत सिंह ने किया।
शेफ कविता सिंह ने हजारों प्रविष्टियों में से छह पतियों को रेसिपी बनाने के लिए चुना। इसमें पतियों ने टाटा संपन्न दाल और बेसन से बने व्यंजन बनाकर अपनी पत्नियों को सरप्राइज दिया। प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान अमित बनर्जी ने प्राप्त किया। उन्होंने तुअर दाल तड़का बनाई। वहीं प्याज पकौड़ा बनाकर संदीप भटनागर द्वितीय स्थान और जैनी पकौड़ा बनाकर अनिल कुमार जैनी तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार श्रवण कुमार (वेज पकौड़ा), सुधीर कुमार शुक्ला (दाल तड़का) और सुरेश तुलसियानी (सिंधी पकौड़ा) को मिला।
सेलीब्रिटी कपल शेफ के रूप में उपस्थित बेली अस्पताल के अधीक्षक डॉ.आरएस ठाकुर और स्टेट लॉ ऑफिसर मंजू ठाकुर रहीं। डॉ.ठाकुर ने अपनी बेटर हाफ के लिए स्टफ पकौड़ा बनाया। कहा, पति-पत्नी के रिश्तों को और बेहतर बनाने और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का यह सार्थक प्रयास है। अंजनी कुमार दूबे ने बुके देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
मनीष बाजपेयी ने बताया कि टाटा संपन्न दाल हाई प्रोटीन दाल है, क्योंकि यह पालिश नहीं की गई है। इसमें किसी प्रकार की मिलावट नहीं है। यह सीधा खेत खलिहानों से प्रीमियम गुणवत्ता लिये हम तक लाई गई है। टाटा संपन्न बेसन भी बहुत कम तेल सोखता है, क्योंकि यह सौ प्रतिशत अनपालिश्ड चना दाल से बनाया गया है। टाटा संपन्न के जनरल मैनेजर सागर बोके ने बताया कि संपन्न सरप्राइज से टाटा संपन्न ब्रांड ‘गुडनेस की शुरुआत’ को प्रचारित किया जा रहा है।
इसका मकसद उपभोक्ताओं के लिए ब्रांड और उत्पादों को प्रासंगिक बनाना है। कोशिश है कि टाटा संपन्न उत्पादों जैसे कम तेल सोखने वाला बेसन और सौ प्रतिशत अन पॉलिश्ड दालके जरिए भारतीय संस्कृति में जगह बने। एंकर तृप्ति त्रिपाठी ने मौजूद लोगों से टाटा संपन्न दाल, बेसन समेत दूसरे प्रोड्क्टस से जुड़े सवाल पूछे और सही जवाब देने वालों को उपहार दिए। अंत में फिल्मी गीतों पर महिलाओं ने जमकर डांस किया।