{"_id":"5ded45708ebc3e1c13097331","slug":"husband-does-not-understand-feeling-so-belha-devi-reached-kunday-from-the-bridge-allahabad-news-ald262418144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति नहीं समझता फीलिंग, इसलिए बेल्हा देवी पुल से कूंदने पहुंच गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति नहीं समझता फीलिंग, इसलिए बेल्हा देवी पुल से कूंदने पहुंच गई
विज्ञापन
नगर कोतवाली के बेल्हा देवी सई पुल से कूदने के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा पकड़ी गयी युवती।
- फोटो : PRATAPGARH
बेल्हा देवी मंदिर के करीब सईं नदी पुल से कूदकर जान देने की कोशिश करने वाली युवती को राहगीरों ने समय रहते पकड़ लिया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस उसे कोतवाली ले गई। जहां पूछताछ ने युवती ने बताया कि उसका पति उसकी फीलिंग नहीं समझता। इसलिए जान देने की ठान कर घर से निकली थी। देर शाम पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया।
आसपुर देवसरा के सैफाबाद की रहने वाली शालिनी पुत्री श्रीराम का विवाह पट्टी कोतवाली के बेलवार के रहने वाले राजू के साथ दो साल पहले हुआ था। शादी के बाद पति का रवैया ठीक न होने के कारण वह अपने मायके में ही रहने लगी। शालिनी का आरोप है कि पति राजू उसकी फीलिंग नहीं समझता था। जिसके चलते कई बार बातचीत का प्रयास भी किया गया लेकिन उसके ऊपर कोई असर नहीं हुआ।
रविवार की सुबह वह टेंपो से बैठकर बेल्हा देवी सईं नदी पुल पहुंची। वह नदी में कूदकर जान देने के लिए रेलिंग पर चढ़ी तभी राहगीरों ने उसे लपक कर पकड़ लिया। उससे पूछताछ के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे लेकर कोतवाली आई। पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाया। देर शाम पुलिस ने शालिनी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।