फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband and wife died by consuming poison in domestic dispute, police engaged in investigation of the matter

Prayagraj News : घरेलू कलह में पति-पत्नी ने जहर खाकर दी जान, मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

Fri, 27 May 2022 10:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 May 2022 10:59 PM IST
सार

पचदेवरा के डोरिहन का पूरा मजरे में रहने वाला राजू पुत्र रामदीन खेती करता था। उसकी शादी करीब 18 साल पहले सोरांव के रइया गांव निवासी किरन से हुई थी। उनके तीन बच्चों में राधा (17) और फिर दो बेटे हैं। दोनों बेटे ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं, जबकि बेटी मां-बाप के साथ रहती थी।

विज्ञापन
Husband and wife died by consuming poison in domestic dispute, police engaged in investigation of the matter
Prayagraj News : दंपती की मौत के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

क्षेत्र के पचदेवरा गांव में रहने वाले दंपती ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। मृतकों में राजू (35) और उसकी पत्नी किरन (32) शामिल हैं। घटना के वक्त दंपती ही घर में थे। कुछ देर बाद बेटी दावत से वापस आई तो घटना की जानकारी हुई। अफसरों के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ में घरेलू कलह की बात सामने आई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन



पचदेवरा के डोरिहन का पूरा मजरे में रहने वाला राजू पुत्र रामदीन खेती करता था। उसकी शादी करीब 18 साल पहले सोरांव के रइया गांव निवासी किरन से हुई थी। उनके तीन बच्चों में राधा (17) और फिर दो बेटे हैं। दोनों बेटे ननिहाल में रहकर पढ़ाई करते हैं, जबकि बेटी मां-बाप के साथ रहती थी। शुक्रवार को चाचा के ससुराल चकिया थाना थरवई में कोई समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए राधा चाचा व अन्य परिजनों संग चली गई।
विज्ञापन



रात करीब आठ बजे वह वापस आई तो दरवाजा भीतर से बंद था। कई बार आवाज देने के बाद भी भीतर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने फोन से जानकारी दी, जिस पर मामा व अन्य परिजन भी आ गए। किसी तरह दरवाजा खोलकर लोग भीतर गए तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। राजू व किरन दोनों मृत पड़े थे और मुंह से झाग निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



पास ही कीटनाशक की डिबिया पड़ी थी। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अफसरों का कहना है कि शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके की स्थिति को देखते हुए यही लग रहा है कि उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी की। 

आए दिन होता था विवाद
पुलिस के मुताबिक, परिजनों से पूछताछ में यह बात सामने आई है कि पति-पत्नी के रिश्ते ठीक नहीं थे। उनमें आए दिन विवाद होता था। कई बार अन्य परिजनों ने उन्हें समझाया भी था, लेकिन कुछ फायदा नहीं हुआ। शुक्रवार को भी उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सीओ सोरांव सुधीर कुमार ने बताया कि विवाद होने की बात सामने आई है लेकिन इसकी वजह साफ नहीं है। बेटी और मृतका किरन के भाई दोनों ने यह बताया है कि पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता था। जांच पड़ताल की जा रही है।


एक-दूसरे पर करते थे शक
पति-पत्नी के बीच विवाद किस बात को लेकर होता था, यह देर रात तक साफ नहीं हो सका। हालांकि ग्रामीणों के बीच कई अन्य चर्चाएं भी रहीं। इन्हीं में से एक चर्चा यह भी रही कि दोनों एक-दूसरे पर शक करते थे। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। घटना की जानकारी पर दोनों बेटे भी आ गए। उनका और दंपती की बेटी राधा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed