फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Husband along with two brothers shot his wife dead

Prayagraj News: दो भाइयों संग पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband along with two brothers shot his wife dead
धूमनगंज के नीवा गांव में शनिवार देर रात पति ने भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की गाेली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो प्रीति भारती (37) खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी। हत्या की वारदात के बाद से आरोपी पति और देवर के साथ अन्य ससुराली भी घर से फरार हैं। नाबालिग बेटे की सूचना पर पहुंचे प्रीति के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी और शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं हत्यारोपी के चश्मदीद नाबालिग बेटे ने ही पुलिस के समक्ष घटना बयां की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, प्रीति भारती (37) पीपल गांव की रहने वाली थीं। करीब 18 साल पहले उनकी शादी नीवा निवासी राजेश भारती के साथ हुई थी। राजेश फूलमाला का कारोबार करता है। शादी से दोनों को 14 वर्षीय बेटा और 16 वर्षीय बेटी है। प्रीति भी आंगनबाड़ी शिक्षिका थी। आरोप है कि चाचा की हरकतों के कारण प्रीति का पति व अन्य ससुरालियों से अक्सर विवाद होता था, जिसे लेकर हत्या की गई।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में नाबालिग बेटे ने बताया कि रोज की तरह शनिवार की रात को भी मां ने खाना बनाया था। खाने के बाद दोनों भाई-बहन एक कमरे में सोने चले गए, जबकि मम्मी-पापा दूसरे कमरे में चले गए। रात करीब एक बजे मम्मी के कमरे से जोरदार धमाके के साथ चीखने की आवाज आई। इससे उनकी आंख खुल गई। कमरे की तरफ जाने लगा तो सामने से गेट बंद था। इसके बाद भागते हुए पीछे के रास्ते से अंदर गया तो दीपक चाचा दरवाजे पर चाकू लेकर खड़े थे। कमरे में पापा के हाथ में तमंचा था, जबकि दूसरे चाचा राकेश भी वहीं खड़े थे। अंदर देखा तो उनकी मां खून से लथपथ मृत पड़ी थीं। इस दाैरान चाचा दीपक ने धमकी दी कि यदि पुलिस को बताओगे तो तुम दोनों भाई-बहन को भी जान से मार दूंगा। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग भी पहुंच गए। तभी माैका पाकर दोनों चाचा और पापा माैके से फरार हो गए। इसके बाद उसने मामा पंकज को घटना की जानकारी दी। करीब दो बजे प्रीति के मायकेपक्ष से लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने भी बेटे और बेटी से घटना के बारे में पूछताछ की। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाबालिग बेटा बोला-चाचा ने मां से की थी अश्लीलता, तभी से होता था झगड़ा
नाबालिग बेटे ने बताया कि करीब एक साल पहले चाचा दीपक ने मां से अश्लीलता की थी, जिसके बाद से घर में अक्सर झगड़ा होता था, हालांकि उसका कहना है कि घटना वाले दिन घर में कोई विवाद नहीं हुआ था। ऐसे में अचानक राजेश भारती और उसके भाइयों ने हत्या की वारदात क्यों की, यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल है। फिलहाल पुलिस अब हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।



पोस्टमार्टम में दो गोली लगने की पुष्टि, पिता और दो चाचा के खिलाफ हत्या का केस
रविवार शाम डॉक्टरों के पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। इस दौरान महिला को दो गाेली लगने की पुष्टि हुई। एक गोली महिला के बाएं पसली में लगी थी और पार निकल गई। वहीं दूसरी गोली उसके बाएं कान के नीचे लगी थी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गए। धूमनगंज इंस्पेक्टर अमरनाथ राय ने बताया घटना के बाद से परिवार के लोग फरार हैं। बेटे के बयान के आधार पर पति और उसके दो भाइयों के खिलाफ हत्या के आरोप में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed