फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   huge rain in prayagraj on wednesday

झमाझम बारिश, पानी निकालने को खोला मोरी गेट

Thu, 24 Sep 2020 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
huge rain in prayagraj on wednesday
huge rain in prayagraj on wednesday - फोटो : CITY DESK
-शहर पश्चिमी इलाके में सिर्फ बूंदाबांदी, शहर की आधी सड़कें, फुटपाथ लबालब
विज्ञापन

-अल्लापुर के मटियारा रोड, बाघंबरी रोड, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, एफसीआई गोदाम परिसर में भरा पानी
प्रयागराज। लौटते मानसून ने बेमौसम की झमाझम बारिश से परेशानी बढ़ा दी है। मंगलवार रात से सुबह तक 42 मिलीमीटर बारिश हुई। फिर बुधवार शाम से गरज चमक के साथ देर रात तक आधे शहर में जलभराव का कारण बनी बरसात कहीं झमाझम तो कहीं टिपटिप बूंदाबांदी के रूप से सामने आई। शहर उत्तरी के अल्लापुर टैगोर टाउन इलाकों की सड़कें लबालब हो गईं। बारिश का पानी निकालने के लिए मोरी गेट खोलना पड़ा। वहीं बक्शी बांध पर स्थापित तीन बड़े पंप देर रात तक चलाए गए।
इन इलाकों में रही ज्यादा दिक्कत
अल्लापुर के अल्लापुर के मटियारा रोड, बाघंबरी रोड, बाघंबरी हाउसिंग स्कीम, एफसीआई गोदाम परिसर के साथ अलोपीबाग के विवेकानंद पार्क, टैगोर टाउन समेत कई इलाकों की सड़कों पर भरा पानी हजारों लोगों के लिए मुसीबत बना रहा। वहीं शहर पश्चिमी के राजरूपपुर, कालिंदीपुरम, खुल्दाबाद, चौफटका, बम्हरौली, मुंडेरा आदि इलाकों में रात आठ बजे के बाद सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। ग्रामीण इलाकों में भी बादल गांव तहसील देखकर बरसे।
विज्ञापन

रोड पटरियां रहीं लबालब, गड्ढों में भरा रहा पानी
सिविल लाइंस के आरसीसी फुटपाथ, स्ट्रैची रोड, मेडिकल चौराहा, लाउदर रोड, चिंतामणि रोड, रामबाग समेत कई इलाकों में रोड पटरिया लबालब हो गईं। बारिश में खराब हुईं और जगह-जगह खोदाई से हुए गड्ढे पानी भरने के कारण दुर्घटना के कारण बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

20-20 क्यूसेक के दो,30 क्यूसेक का एक पंप चलाया
बा रिश के पानी को निकालने के लिए बुधवार शाम अचानक मोरी गेट खोलना पड़ा। यही नहीं बक्शी बांध पंपिंग स्टेशन पर स्थापित 20-20 क्यूसेक के दो और 30 क्यूसेक का एक पंप देर रात तक चलता रहा। इसके बाद भी प्रभावित इलाकों की सड़कों पर जमा पानी नहीं निकल पाया। यही नहीं अल्लापुर समेत कई मोहल्लों की सड़कों पर पानी नहीं लगा वहां नाला और नाली उफना गईं। इससे गंदगी पसरी रही।
आज शाम साफ हो सकता है मौसम, 24 घंटे में 64 मिलीमीटर बारिश
-गरज चमक के साथ बरसा पानी, रात भर लगी रही झड़ी
-फिर लुढ़का पारा, धूप न निकलने से उमस ने दी राहत
प्रयागराज। मौसम का बदला मिजाज बृहस्पतिवार शाम विराम ले सकता है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शाम तक मौसम साफ होने के आसार हैं। इस बीच गरज चमक के साथ बारिश की निरंतरता बनी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में 64 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
बुधवार को दिन में कई झोंका रुक-रुक कर हुई बारिश के बाद शाम से रात तक कई इलाकों में तेज बरसात हुई। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच तेज बौछारों ने उमस भरी गर्मी से राहत दी। रात भर बूंदाबांदी और रिमझिम बारिश की झड़ी लगी रही।
बुधवार को धूप न निकलने से पारा फिर धड़ाम हो गया। अधिकतम तापमान कुछ चढ़ाव के साथ 32.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रात का पारा लुढ़कने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। आर्द्रता उच्चतम स्तर100 और न्यूनतम 73 प्रतिशत रही।

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक गरज चमक के साथ अभी 12 से 36 घंटे कुछ इलाकों में तेज बारिश के आसार हैं। इस बीच धूप छांव का मौसम बना रहेगा। इसी के साथ मौसम सर्द होने का क्रम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed