फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   How will you prepare for exams if there are power cuts day and night, there were power cuts throughout

Prayagraj : रात-दिन कटती रही बिजली तो कैसे होगी परीक्षा की तैयारी, शहर के कई मुहल्लों के लोग त्रस्त

Mon, 16 Jun 2025 11:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 16 Jun 2025 11:56 AM IST
सार

जूनियर असिस्टेंट की 29 जून को परीक्षा है। इसके लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहा हूंं। लेकिन, पिछले कई दिनों से बिजली कटौती ने परेशान कर रखा हैै। कभी दिन तो कभी पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है।

विज्ञापन
How will you prepare for exams if there are power cuts day and night, there were power cuts throughout
भीषण गर्मी में ओवरलोडिंग के चलते फुंक रहे ट्रांसफार्मर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जूनियर असिस्टेंट की 29 जून को परीक्षा है। इसके लिए दिन-रात पढ़ाई कर रहा हूंं। लेकिन, पिछले कई दिनों से बिजली कटौती ने परेशान कर रखा हैै। कभी दिन तो कभी पूरी-पूरी रात बिजली गुल रहती है। अगर ऐसे ही रात-दिन बिजली कटती रहेगी तो परीक्षा की तैयारी करना मुश्किल हो जाएगा। यह दर्द है तेलियरगंज के रहने वाले छात्र विवेक का है। शनिवार रात 11:30 बजे तेलियरगंज, शिवकुटी, रसूलाबाद, अशोक नगर, नेवादा समेत अन्य मोहल्ले में बिजली कट गई है।

विज्ञापन


करीब 15 मिनट बाद बिजली आई। लेकिन, इसके बाद फिर से कट गई। यह सिलसिला पूरी रात चलता रहा।वहीं, सोहबतियाबाग, करेली, कटरा, राजापुर, आनंदपुरम, कसारी-मसारी समेत अन्य मोहल्लों के लोगों को भी बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। बार-बार ट्रिपिंग होने से लोग परेशान रहे। करेली निवासी सुमित पाल ने बताया कि रोज ही बिजली कट रही है। इसे लेकर कई बार कंट्रोल रूम में फोन किया जाता है। इसके अलावा खुल्दाबाद, शाहगंज, करेली, अटाला समेत अन्य मोहल्लों में भी बिजली की आवाजाही रही।

विज्ञापन

कंट्रोल रूम पर रटारटाया जवाब

विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम पर बिजली कटौती होते ही फोन की घंटी बजनी शुरू हो जाती है। शिवकुटी के राम प्रकाश ने बताया कि बिजली गुल होने के बाद जब कंट्रोल रूम पर फोन किया तो कहा गया कि बिजली जल्द आ जाएगी। हर बार यही सुनने को मिलता है। लेकिन, कई बार घंटों बिजली गुल रहती है।

बिना कोई सूचना दिए आए दिन बिजली काट दी जा रही है। कई बार तो पूरी रात बिजली गुल रहती है। इस समस्या का समाधान करना बेहद जरूरी है। - आकाश यादव, तेलियरगंज

पिछले एक हफ्ते से बिजली कटौती ने बेहाल कर रखा है। कभी दिन तो कभी रात में बिजली काट दी जाती है। अगर ऐसा ही रहा तो दिक्कत और भी बढ़ जाएगी। - सत्या प्रकाश, तेलियरगंज

जूनियर असिस्टेंट की परीक्षा देनी है। रात-दिन पढ़ाई कर रहा हूं। लेकिन, बिजली कटौती ने इतना परेशान कर रखा है कि पढ़ाई नहीं हो पा रही है। - विवेक सिंह, तेलियरगंज

रोजाना ही बिजली काटी जा रही है। रात में बार-बार ट्रिपिंग होती है। जिससे पेयजल का भी संकट बना रहता है। अफसर समस्या का समाधान नहीं कर रहे हैं। -निर्भय सिंह, तेलियरगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed