फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Households filled up in bottles filled with bottles, trouble remains intact

घरों में भरा पानी बाल्टियों में भरकर निकाला, परेशानी बरकरार

Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
Households filled up in bottles filled with bottles, trouble remains intact
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
मानसून की पहली बारिश का कहर बुधवार को इस कदर रहा कि अलोपीबाग, अल्लापुर, करेली, आजाद नगर, कीडगंज के चौखंडी, शिवकुटी, मम्फोर्डगंज, राजरूपपुर समेत कई मोहल्लों के सैकड़ों घरों में रात भर भरा रहा। रात भर सांसत में रहे लोग बृहस्पतिवार को बाल्टी, डिब्बे लेकर जुटे तो गंदा पानी किसी तरह निकाल पाए। पानी निकलने के बाद सीलन और बदबू से अब लोगों को संक्रामक बीमारियों के फैलने की शंका परेशान किए है। इस जलभराव के लोगों के घरों और दुकानों में भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


मम्फोर्डगंज की एचआईजी कॉलोनी, अलोपीबाग और पंजाबी कॉलोनी, कचहरी रोड और लाला लाजपत राय रोड, जीएन झा हॉस्टल के पास और करेली, राजरूपपुर में पानी लगा और लोगों के घरों में घुस गया। दुकानों और मकानों तक पहुंचा पानी निकला तो लेकिन भारी नुकसान करा गया। आजाद निवासी सिद्धार्थ सौरभ बताते हैं कि देखते ही देखते पानी घर में कमरे के भीतर पहुंच गया। वह सामान तक नहीं समेट पाए। मोहल्ले के विवेक श्रीवास्तव, सोमनाथ यादव, जेपी द्विवेदी समेत करीब 25 लोग बृहस्पतिवार सुबह-सुबह बाल्टी और डिब्बे लेकर पानी निकालने लगे। किसी को घंटे भर लगा तो कोई दो से तीन घंटे जुटा रहा। पानी निकाल कर सफाई कराई लेकिन सामान नहीं लगा पाए।
विज्ञापन


वहीं करेली के सी और डी ब्लॉक के मोड़ पर नाला उफनाने से मनोहरदार की बगिया आदि इलाकों के सौ से अधिक घरों में भरा पानी दोपहर तक प्रभावित लोगों ने निकाला। स्थानीय निवासी सादिक के मुताबिक कई बार नाला चोक होने की शिकायत की गई लेकिन नगर निगम ने सुनवाई नहीं की। अलोपीबाग पीएनबी के पास रहने वाले 75 वर्षीय एचएन मिश्रा ने बताया कि जिंदगी में पहली बार घर में बारिश और सीवर का पानी घुसा। रात भर तखत पर बैठकर गुजारी। तमाम शिकायतों के बाद हालात के जिम्मेदार गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई के अफसर नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह शिवकुटी में महावीर पुरी के सौ से अधिक घरों तक पहुंचा पानी कीमती घरेलू सामान खराब कर गया। पंप लगाने के बाद भी कई घरों में अभी भी डेढ़ फीट पानी लगा है। क्षेत्रीय पार्षद कमलेश तिवारी के मुताबिक लोग दिन भर सामान सहेजते रहे। खराब सामान धूप न निकलने से सुखाया नहीं जा सका। कीडगंज के चौखंडी, नई बस्ती, त्रिवेणी रोड आदि क्षेत्रों और राजरूपपुर में दुर्गा मंदिर के आगे 30 और साठ फीट रोड, डॉ. हरिहर नाथ त्रिपाठी की गली मकानों में घुसा पानी लोगों ने घंटों मशक्कत के बाद दोपहर बाद तक निकाला। जाफरी कॉलोनी में भी लोगों ने घरों से बारिश का पानी खुद निकाला। यहां नाला अभी भी उफनाया है। अल्लापुर में शिवनगर कॉलोनी में भी लोग बारिश का पानी खुद निकालते रहे। कचहरी रोड पर कई दुकानों में घुसा पानी लाखों की चपत लगा गया।


मम्फोर्डगंज में एचआईजी कॉलोनी में पहली बार पानी घुसा तो लोग चकरा गए। रात भर किसी तरह बिताई। सुबह मोहल्ले वालों ने खुद प्रयास कर पानी निकाला। यहां अनिल सिंह पप्पू, विराज, केशव सिंह और रवि शंकर द्विवेदी आदि ने नगर निगम के अफसरों को बुलाकर टेलीफोन एक्सचेंज के पास नाले के बहाव को रोक रही दीवार जेसीबी से ध्वस्त कराई। लोगों ने नगर आयुक्त को पत्र देकर मांग की है कि नाले पर अतिक्रमण कर स्लैप ढालने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर नाला खोलने के लिए कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed