फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Hospitalized patient jumped into the well, creating chaos in the family.

प्रयागराज : अस्पताल में भर्ती मरीज ने कुएं में लगाई मौत की छलांग, परिवार में मचा कोहराम

Thu, 30 May 2024 06:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 May 2024 06:37 PM IST
सार

युवक प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ गांव निवासी शुभम पटेल (18) पुत्र रमाकांत है। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और परिजन उसका उपचार प्रयागराज के एक जाने माने चिकित्सक के यहां करा रहे थे।

विज्ञापन
Hospitalized patient jumped into the well, creating chaos in the family.
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी रेलवे फाटक के पास एक अस्पताल में भर्ती युवक ने अचानक मनीलाल का इनारा में छलांग लगा दी। आसपास के लोगों ने युवक को गंभीर हालत में सीएचसी कौड़िहार भेजा, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


युवक प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा थाना क्षेत्र के मनगढ़ गांव निवासी शुभम पटेल (18) पुत्र रमाकांत है। वह मानसिक रूप से बीमार चल रहा था और परिजन उसका उपचार प्रयागराज के एक जाने माने चिकित्सक के यहां करा रहे थे। कई दिनों से वह स्थानीय कस्बा के चैनी का पूरा स्थित अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था। तभी उसकी तबियत खराब हो गई।
विज्ञापन


रिश्तेदारों ने युवक को दुर्गागंज स्थित पश्चिमी रेलवे फाटक के पास के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया। युवक अस्पताल से अचानक निकला और पास के मनीलाल इनारा में छलांग लगा दी। युवक को कुआं में कूदता देख लोग बचाने दौड़ पड़े। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक को बाहर निकलवाया, और गंभीर हालत में सीएचसी भेजा। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed