फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Holi comes one day a year, Zuma comes 52 times

होली साल में एक दिन आती है, जुमा आता है 52 बार

Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 05 Mar 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
Holi comes one day a year, Zuma comes 52 times
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
फायर ब्रांड हिंदू नेता की छवि रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में एक बार फिर से झलक आई। प्रीतमनगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क और नवाबगंज में हुई चुनावी सभा में उन्होंने इस बार शुक्रवार को हुई होली और जुमा की नमाज का समय टकराने का जिक्र किया। कहा कि शासन की मंशा से ही जुमे पर होली को तरजीह मिली। सरकार के आग्रह पर नमाजियों ने भी इस बार जुमे की नवाज का वक्त आगे बढ़ा दिया था। ताकि होली खेलने वाले लोगों को परेशानी न हो। इसके लिए नमाजियों का आभार।
विज्ञापन


उपचुनाव के लिए बसपा द्वारा सपा को समर्थन दिए जाने के निर्णय के बाद हुई चुनावी सभा में हिंदू वोटरों को संगठित करने के लिए योगी ने कहा कि इस बार होली के पूर्व वे वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए होली की तैयारियों के बारे में पूछा था। इस दौरान प्रदेश के ज्यादातर जिला प्रशासन की ओर से यही बताया गया कि होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं। इसलिए सुबह 11 बजे तक ही होली पर रंग खेलने की इजाजत दी जा रही है। योगी ने कहा कि उन्होंने 11 बजे तक रंग खेलने की बात पर नाराजगी जताई और कहा कि होली को साल में सिर्फ एक ही दिन खेली जाती है, जबकि जुमा तो साल में 52 बार पड़ता है। क्या एक दिन जुमा की नमाज का वक्त आगे नहीं बढ़ाया जा सकता। मुस्लिम धर्म गुरुओं से आग्रह किया जाए कि एक दिन के लिए नमाज का वक्त बढ़ा दिया। योगी ने कहा कि प्रदेश भर में मुस्लिमों ने सहयोग दिया। इसके लिए उनका आभार है। यह सुशासन का ही उदाहरण है कि मुस्लिमों के सहयोग से होली और जुमा सकुशल संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed