{"_id":"6949b3a0abb1b32ed80529f1","slug":"hoardings-on-electricity-poles-pose-a-danger-to-workers-allahabad-news-c-417-1-nan1011-1961-2025-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग कर्मियों के लिए बने खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग कर्मियों के लिए बने खतरा
Tue, 23 Dec 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Tue, 23 Dec 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
लालगोपालगंज में बिजली के पाल पर टंगी होर्डिंग
कस्बे की सड़कों पर लगे बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग बिजली विभाग के कर्मियों के लिए खतरा बन गए हैं। राजनीतिक दलों से लेकर व्यक्तिगत प्रचार तक के होर्डिंग खंभों पर लगे दिखते हैं जो फॉल्ट सुधारने के लिए खंभों पर चढ़ने में बाधा उत्पन्न करते हैं।
बिजलीकर्मियों का कहना है कि खंभों पर लगे होर्डिंग परेशानी का सबब बन गए हैं। इससे न केवल समय बर्बाद होता है बल्कि गिरने का खतरा भी रहता है। कर्मचारियों ने बताया कि रात के समय फॉल्ट होने पर होर्डिंग काटने पड़ते हैं जो जोखिम भरा होता है। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी जारी की है कि अनधिकृत होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
बिजली के खंभों पर होर्डिंग लगाना पूरी तरह से अनधिकृत है। जल्द ही अभियान चलाकर सभी बिजली के खंभों से इन्हें हटवाया जाएगा। नगर पंचायत को भी पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
- जितेंद्र कुमार यादव, उपखंड अधिकारी, फाफामऊ
नगर क्षेत्र में होर्डिंग लगाने के लिए अनुमति लेना जरूरी है। बिजली के खंभों पर लगे होर्डिंग बिजली विभाग से जुड़ा विषय है।
- पद्मजा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी, लालगोपालगंज