{"_id":"6248921a5db48069952e9f30","slug":"hindu-new-year-volunteers-did-the-path-movement-with-the-sound-of-ghosh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू नव वर्ष : स्वयं सेवकों ने घोष ध्वनि के साथ किया पथ संचलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू नव वर्ष : स्वयं सेवकों ने घोष ध्वनि के साथ किया पथ संचलन
Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:42 PM IST
सार
कोरोना की वजह से पिछले दो वर्ष से प्रतिपदा के दिन सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार परिस्थिति अनुकूल होने के कारण पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया।
विज्ञापन
Prayagraj News : पथ संचलन।
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिंदू नववर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सैकड़ों स्वयंसेवकों ने शनिवार को घोष ध्वनि के साथ शहर के तमाम इलाकों में पथ संचलन किया। इस दौरान भारत माता के जयकारे लगाने के साथ स्वयंसेवकों ने वंदे मातरम, हिंदू नववर्ष का स्वागत है, जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर संघ के पूर्वी क्षेत्र प्रचारक अनिल ने न्याय नगर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर संबोधन दिया।
विज्ञापन
दरअसल कोरोना की वजह से पिछले दो वर्ष से प्रतिपदा के दिन सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो पाया था। इस बार परिस्थिति अनुकूल होने के कारण पूर्ण गणवेश में स्वयं सेवकों ने पथ संचलन किया। संघ के संस्थापक डा केशव बलिराम हेडगेवार के जन्मदिन हर साल वर्ष प्रतिपदा पर ही मनाया जाता है। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक अनिल ने प्रयाग दक्षिण के न्याय नगर में वर्ष प्रतिपदा उत्सव पर संबोधन दिया।
विज्ञापन
कहा कि डॉक्टर हेडगेवार ने पूरा जीवन संघ को खड़ा करने में खपा दिया और अपने नाम का कभी प्रचार नहीं किया। इस अवसर पर संघ के सह भाग संघचालक शिवकुमार, सरदार मिल्कियत सिंह बाजवा, डॉ. पीयूष, घनश्याम आदि मौजूद रहे। प्रयाग उत्तर में विश्वविद्यालय नगर का पथ संचलन माधव कुंज कटरा स्थित वीर सावरकर पार्क से निकला। इसमें प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. एमजे त्रिपाठी, बृजेश तिवारी, विभूति, अरुण गुप्ता, भारत भूषण, आनंद अग्रवाल आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
दूसरी ओर संघ प्रयाग दक्षिण के रज्जू भैया नगर की ओर से शनिवार शाम को करीब पांच किमी का पथ संचलन निकाला गया जो कालिन्दीपुरम सब्जी मंडी स्थित दिग्गज सिंह सिंगरौर स्कूल से निकलकर राजरूपपुर, शिव मिष्ठान भंडार, करबला, चकिया तिराहा, कसारी-मसारी, आनंदपुरम कॉलोनी होते हुए वापस दिग्गज सिंह स्कूल पहुंचकर समाप्त हुआ। इस मौके पर विभाग संपर्क प्रमुख डॉ. प्रमोद, अध्यक्ष विजयराज सिंह, रवि प्रकाश, राजकुमार, भूपेन्द्र, विवेक, सौरभ, धीरज, मनीष, अमित, अम्बरीष, रामानुज आदि मौजूद रहे।