फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Himanshu, Shivnekar, Aksika, Madhavi will get the Chancellor Gold Medal in Allahabad University Convocation

इलाहाबाद विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : हिमांशु, शिवनेकर, अक्षिका, माधवी को मिलेगा कुलाधिपति स्वर्ण मेडल

Sat, 06 Nov 2021 07:57 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 07:57 PM IST
सार

इविवि का दीक्षांत समारोह सोमवार को, मेडल पाने वालों की लिस्ट विश्वविद्यालय ने की जारी। 263 मेधावियों को पदक, साढ़े पांच सौ शोधार्थियों को मिलेगी डिग्री।

विज्ञापन
Himanshu, Shivnekar, Aksika, Madhavi will get the Chancellor Gold Medal in Allahabad University Convocation
prayagraj news : इलाहाबाद विश्वविद्यालय। - फोटो : prayagraj

विस्तार

इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के आठ नवंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में चार कुल 10 मेधावियों को कुलाधिपति पदक दिए जाएंगे। इनमें चार स्वर्ण पदक, चार रजत पदक और दो कांस्य पदक शामिल हैं। कुलाधिपति स्वर्ण पदक पाने वालों में हिमांशु दुबे, शिवनेकर रेवती विजय, अक्षिका मित्तल एवं माधवी सिंह के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


इसके साथ ही समारोह में 263 टॉपर्स को मेडल और तकरीबन 550 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। पिछले साल कोविड के कारण दीक्षांत समारोह न हो पाने के कारण इस बार एक साथ दो सत्रों 2018-19 और 2019-20 मेधावियों को पदक एवं डिग्री दी जा रही है।
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान होंगे और कुलाधिपति आशीष कुमार चौहान बतौर विशिष्ट अतिथि समारोह में शामिल होंगे। सत्र 2018-19 के तहत स्नातक में कुलाधिपति स्वर्ण पदक बीएएलएलबी के हिमांशु दुबे, रजत पदक बीएससी (बायो ग्रुप) की नेहा मिश्रा और कांस्य पदक कुलभूषण तिवारी को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमांशु दुबे को यूनवर्सिटी गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा। वहीं, नेहा मिश्रा को छह अन्य पदक (देवतीदीन श्रीवास्तव एंड राम दुलारी गोल्ड मेडल, यूनवर्सिटी सिल्वर मेडल, ऊषा गुप्ता गोल्ड मेडल, शांति देवी श्रीवास्तव गोल्ड मेडल, कन्हैया लाल कक्कर गोल्ड मेडल और प्रसादी लाल गोल्ड मेडल) भी प्रदान किए जाएंगे।

बीए के कुलभषण तिवारी को कुलाधिपति कांस्य पदक के अलावा आठ अन्य पदक (डॉ. कालीदास नंदी थास्कसमनी गोल्ड मेडल, नील कमल मित्र गोल्ड मेडल, हरि पर्व सिल्वर मेडल, शंभू नाथ शुक्ल गोल्ड मेडल, श्याम बिहारी लाल गोल्ड मेडल, हरि शंकर शुक्ल मेमोरियल गोल्ड मेडल, यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल और प्रो. एसी मुखर्जी गोल्ड मेडल) भी दिए जाएंगे।

सत्र 2018-19 के तहत परास्नातक स्तर पर एमएससी (कॉग्नेटिव साइंस) की शिवनेकर रेवती विजय को कुलाधिपति स्वर्ण पदक के अलावा विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने केलिए यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल और एमएससी कंप्यूटर साइंस की श्रेया अग्रवाल को कुलाधिपति रजत पदक के साथ ही विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा।

सत्र 2019-20 के लिए स्नातक स्तर पर बीसीए की अक्षिका मित्तल को कुलाधिपति स्वर्ण पदक के अलावा विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। बीए की शाल्विका उपाध्याय को कुलाधिपति रजत पदक के अलावा पांच अन्य मेडल भी दिए जाएंगे, जिनमें लाला पुत्तु लाल सिल्वर मेडल, हीरा कुमारी झा गोल्ड मेडल, मुन्नी गुरटू गोल्ड मेडल, यूनिवर्सिटी सिल्वर मेडल और प्रो. एसी मुखर्जी गोल्ड मेडल शामिल हैं।

बीटेक की ऊर्जा श्रीवास्तव को कुलाधिपति कांस्य पदक दिया जाएगा। परास्नातक स्तर पर एमएससी बॉटनी की माधवी सिंह को कुलाधिपति स्वर्ण पदक के अलावा गिरिजा दयाल श्रीवास्तव गोल्ड मेडल, सरोज बानी घोष मेमोरियल गोल्ड मेडल एवं निहाल चंद्र टंडन गोल्ड मेडल दिया जाएगा। एमएससी (बायोटेक्नोलाजी) के शशांक मणि त्रिपाठी को कुलाधिपति रजत पदक के साथ विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल भी दिया जाएगा।

तीन नए भवनों को होगा लोकार्पण
दीक्षांत समारोह के दौरान इविवि में तीन नए भवनों का लोकार्पण भी किया जाएगा। लोकार्पण केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान करेंगे। जिन भवनों का लोकार्पण होना है, उनमें विज्ञान संकाय स्थित मेजर ध्यानचंद स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर, महिला छात्रावास परिसर स्थित गार्गी गर्ल्स हॉस्टल और इंटररनेशनल हॉस्टल के पास नवनिर्मित चंद्र शेखर आजाद इंटरनेशनल हॉस्टल शामिल है। महिला हॉस्टल में 124 छात्राओं और इंटरनेशनल हॉस्टल में 34 छात्रों के रहने की व्यवस्था होगी।

समारोह वाले दिन घोषित होगा द्रोणाचार्य अवार्ड
इविवि में दीक्षांत समारोह के दौरान पहली बाद द्रोणाचार्य अवार्ड और मेघनाद साहा अवार्ड दिए जाएंगे। इस पुरस्कार की घोषणा समारोह वाले दिन की जाएगी। इविवि की पीआरओ डॉ. जया कपूर के अनुसार दो सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को द्रोणाचार्य अवार्ड और दो सर्वश्रेष्ठ शोधार्थियों को मेघनाद साहा अवार्ड मिलेगा।

समारोह स्थल पर अलग-अलग रास्तों से प्रवेश
समारोह सुबह 10 बजे से शुरू होगा, लेकिन सभी को सुबह नौ बजे तक अपना स्थान ग्रहण करने को कहा गया है। पीएचडी डिग्री धारक, मेडल विजेता, स्टाफ और मीडिया के लोगों को केपीयूसी के सामने वाले गेट से इविवि परिसर में प्रवेश मिलेगा और सीनेट हॉल स्थित समारोह स्थल पर गेट नंबर-4 से प्रवेश करना होगा। सभी अतिथि, वीआई, कार्य परिषद एवं एकेडमिक कौंसिल एवं शिक्षकों को लाइब्रेरी गेट से प्रवेश मिलेगा। सीनेट हॉल के गेट नंबर- एक से सिर्फ वीआईपी एंट्री होगी। निमंत्रण कार्ड के बगैर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed