फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Higher Education Service Commission released new dates, also got opportunity for error correction

उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने जारी की नई तिथियां, त्रुटि संशोधन का भी मिला अवसर 

Tue, 22 Jun 2021 08:58 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 22 Jun 2021 08:58 PM IST
सार

  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए आवेदन का एक और मौका
  • यूपीएचईएसी ने जारी की नई तिथियां, त्रुटि संशोधन का भी मिला अवसर
  • एक से सात जुलाई तक जमा होगा शुल्क, आठ तक सब्मिट होंगे आवेदन

विज्ञापन
Higher Education Service Commission released new dates, also got opportunity for error correction
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के अशाकीसय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 50 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 2002 पदों पर भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर सके थे या आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके थे, उन्हें एक अन्य मौका दिया गया है। उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग (यूपीएचईएससी) ने मंगलवार ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन करने, आवेदन शुल्क जमा करने, आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन करने और आवेदन पत्र सब्मिट करने की अंतिम तिथि जारी कर दी।
विज्ञापन


यूपीएचईएससी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन के लिए रजिस्ट्रेशन एक से सात जुलाई तक होंगे। इसी दौरान यानी से सात जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा होगा। ऑनलाइन आवेदन पत्र में त्रुटि संशोधन एक से आठ जुलाई तक होगा। इसके साथ ही ऑनलाइन आवेदन आठ जुलाई तक सब्मिट किए जा सकेंगे। मंगलवार को आयोग की बैठक में हुए इस निर्णय से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। आयोग की सचिव वंदना त्रिपाठी के अनुसार अभ्यर्थियों ने आयोग के समक्ष अपनी शिकायत दर्ज कराई थी कि कोविड-19 एवं सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण तमाम अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।
विज्ञापन


कोई ऑनलाइन आवेदन शुल्क नहीं जमा कर सका तो कोई आवेदनपत्र नहीं भर सका। कुछ अभ्यर्थियों ने गलत आईडी पर आवेदन शुल्क जमा कर दिया तो कई अभ्यर्थी आवेदन पत्र का प्रिंट नहीं निकाल सके। अभ्यर्थियों के अनुरोध पर मंगलवार को हुई आयोग की बैठक में उन्हें एक अन्य अवसर प्रदान किया गया है। हालांकि इसी मसले पर अभ्यर्थियों ने कुछ दिनों पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी। फिलहाल अभ्यर्थियों से कहा गया है कि निर्धारित तिथि के बाद के बाद समस्याओं/त्रुटियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी गंभीरता से आवेदन करें। अगर त्रुटिवश आवेदन शुल्क एक से अधिक बार जमा हो जाता है तो आयोग की ओर से आवेदन शुल्क की वापसी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed