फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High school student's body hanged

फांसी पर लटका मिला हाईस्कूल के छात्र का शव

Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 06 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
High school student's body hanged
demo pic - फोटो : अमर उजाला
कीडगंज थाना क्षेत्र के मलाकराज में मंगलवार सुबह एक छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। शव चार से पांच दिन पुराना था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल घटना का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


मलाकराज में रहने वाले रमेश चंद्र यादव का निधन हो चुका है। उनकी पत्नी भी अब इस दुनिया में नहीं हैं। दो बेटों में बड़ा कानपुर स्थित नशामुक्ति केंद्र में काम करता है जबकि छोटा पवन(17) हाईस्कूल की पढ़ाई करता था। यहां पवन अकेले ही रहता था। बगल में रहने वाले फुफेरे भाई संजय ने बताया कि पवन उनसे ही पढ़ाई का खर्च आदि लेता था।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह पवन के कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने संजय को जानकारी दी। वह पहुंचा तो चैनल में बाहर से ताला लगा हुआ था। बहुत पुकारने पर भी कोई आवाज नहीं आई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा और कमरे के भीतर पहुंची तो पवन का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव चार से पांच दिन पुराना था। पवन के मुताबिक, पूछताछ में संजय ने बताया कि पवन उसे पिछले चार-पांच दिनों से नहीं दिखा था। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगाने की वजह से मौत की बात सामने आई है। कीडगंज पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह नहीं पता चल सका है कि छात्र ने जान क्यों दी। जांच पड़ताल की जा रही है। उधर संजय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed