High Court : एएमयू की जमीन पर नगर निगम के कब्जा करने के खिलाफ विद्यार्थियों ने दाखिल की याचिका
इलाहाबाद हाईकोर्ट में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के विद्यार्थियों ने अलीगढ़ नगर निगम के एएमयू की लगभग 41 बीघे भूमि पर कब्जा करने के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल की है। 23 विद्यार्थियों ने अधिवक्ता अली बिन सैफ व जीशान खान के माध्यम से नगर निगम के फैसले को चुनौती दी है।
विस्तार

याचियों ने नगर निगम की कार्रवाई को अतिक्रमण करार दिया है। उनका आरोप है कि अधिकारी विश्वविद्यालय की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। विवि लगभग 80-90 साल से उक्त जमीन पर शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से काबिज है।
विचाराधीन संपत्ति एएमयू की ओर से स्थापित संस्था मुस्लिम यूनिवर्सिटी राइडिंग क्लब के निरंतर उपयोग में है। संस्था के सदस्य के लिए उक्त जमीन पर कई सारी गतिविधियां करते हैं। जनहित याचिका में नगर आयुक्त को एएमयू राइडिंग क्लब की भूमि के शांतिपूर्ण कब्जे में हस्तक्षेप न करने और उक्त भूमि पर क्लब की ओर से लगाए गए बोर्ड को न हटाने का निर्देश देने की मांग की गई। याचिका में राज्य सरकार, नगर निगम, डीएम, एसएसपी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, रजिस्ट्रार एएमयू और कमिश्नर अलीगढ़ को पक्षकार बनाया गया है।