Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High court sought a response on the mandatory B.Ed. requirement for GIC lecturer recruitment

UP : जीआईसी प्रवक्ता भर्ती में बीएड की अनिवार्यता पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मांगा जवाब, कहा-अब नहीं मिलेगा स्थगन

Sat, 20 Sep 2025 01:53 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 01:53 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जीआईसी प्रवक्ता भर्ती में बीएड डिग्री को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से तीन दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है।

विज्ञापन
High court sought a response on the mandatory B.Ed. requirement for GIC lecturer recruitment
इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जीआईसी प्रवक्ता भर्ती में बीएड डिग्री को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ दायर याचिका पर राज्य सरकार और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से तीन दिन में जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। मामले की अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


यह आदेश न्यायमूर्ति चंद्रधारी सिंह की एकल पीठ ने लालता प्रसाद और 33 अन्य की याचिका पर दिया है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि अब तक प्रवक्ता भर्ती के लिए केवल स्नातकोत्तर डिग्री की ही आवश्यकता होती थी लेकिन सरकार ने अचानक इसमें बदलाव करके बीएड डिग्री को भी अनिवार्य कर दिया है। इससे याची प्रभावित हुए हैं और यह अन्यायपूर्ण है। जीआईसी प्रवक्ता की तैयारी करने वाली उम्मीदवारों ने सरकार के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी।
विज्ञापन


याची अधिवक्ता ने कोर्ट में दलील दी कि पिछली जीआईसी भर्ती-2020 में कई याचिकाकर्ता मुख्य परीक्षा तक पहुंचे थे। यदि इस बार उन्हें बाहर कर दिया जाता है तो अगली भर्ती तक वे अधिकतम आयुसीमा पार कर जाएंगे। उन्होंने दिल्ली सरकार के उदाहरण का हवाला देते हुए मांग की है कि छात्रों को इस भर्ती में अंतिम अवसर दिया जाए। यह शर्त रखी जाए कि चयनित उम्मीदवार 2-3 साल के भीतर बीएड की डिग्री प्राप्त कर लें। वहीं, प्रतिवादी अधिवक्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए तीन दिन का समय मांगा तो कोर्ट ने इजाजत दे दी लेकिन कहा है कि अगली तारीख पर कोई स्थगन नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed