फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court seeks response to petition seeking income tax exemption on judicial allowances.

High Court : न्यायिक भत्तों पर आयकर छूट की मांग में दायर याचिका पर कोर्ट ने मांगा जवाब

Wed, 22 Jul 2026 01:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप जैन की एकल पीठ ने नई कर व्यवस्था में न्यायिक भत्तों पर आयकर छूट नहीं मिलने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है।

विज्ञापन
High Court seeks response to petition seeking income tax exemption on judicial allowances.
अदालत का फैसला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संदीप जैन की एकल पीठ ने नई कर व्यवस्था में न्यायिक भत्तों पर आयकर छूट नहीं मिलने को चुनौती देते हुए याचिका दायर की है। न्यायमूर्ति सौमित्र दयाल सिंह और न्यायमूर्ति स्वरूपमा चतुर्वेदी की खंडपीठ ने याचिका पर भारत सरकार और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 28 जुलाई को होगी।

विज्ञापन


न्यायमूर्ति जैन ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नया टैक्स सिस्टम चुनने के बाद हाईकोर्ट जज (सैलरी और सर्विस की शर्तें) अधिनियम, 1954 की धारा 22डी के तहत मिलने वाले न्यायिक भत्तों पर 9.85 लाख रुपये की आयकर छूट मांगी थी। उनका कहना है कि यह प्रावधान सरकारी आवास, आवागमन, सत्कार भत्ता और लीव ट्रैवल कंसेशन जैसी सुविधाओं को आयकर से छूट देता है।
विज्ञापन


हालांकि, आयकर पोर्टल ने नए टैक्स सिस्टम में इस छूट का दावा स्वीकार नहीं किया। प्रत्यावेदन पर उन्हें 12 सितंबर 2025 के ऑफिस मेमोरेंडम का हवाला देते हुए बताया गया कि नई कर व्यवस्था में ऐसी छूट का लाभ नहीं दिया जा सकता। क्योंकि, इससे दोहरा फायदा होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed