{"_id":"5ff8714d8ebc3e33df42f576","slug":"high-court-seeks-response-from-up-government-for-using-nirbhaya-fund","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्भया फंड के इस्तेमाल करने को लेकर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्भया फंड के इस्तेमाल करने को लेकर हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से मांगा जवाब
Fri, 08 Jan 2021 08:20 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 08 Jan 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Allahabad High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हिंसा पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं की सहायता के लिए बनाए गए निर्भया फंड इस्तेमाल न करने की शिकायत को लेकर दाखिल जनहित याचिका पर राज्य सरकार से चार हफ्ते में जवाब मांगा है और याचिका को सुनवाई के लिए 2 फरवरी को पेश करने का निर्देश दिया है। याचिका में निर्भया फंड राशि के साथ खर्च तथा महिलाओं की सुरक्षा के लिए उठाये गए कदमों का ब्योरा देने की मांग की गयी है।
यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविंद माथुर तथा न्यायमूर्ति एस. शमशेरी की खंडपीठ ने अधिवक्ता ममता सिंह की जनहित याचिका पर दिया है। याची का कहना है कि 2013 में हुए निर्भया कांड के बाद केंद्र सरकार ने एक हज़ार करोड़ की राशि स्वीकृति की थी। इस राशि को महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण और सुरक्षा में खर्च करना था, जिसके लिए केंद्र सरकार ने विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्भया फंड बनाकर एकत्र करोड़ों की राशि राज्य सरकारों को आवंटित की गयी और राज्य सरकार द्वारा इस फंड को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया ।

अब तक महज 11 प्रतिशत खर्च हुआ फंड
याची का कहना है कि अब तक पूरी राशि का मात्र 11 प्रतिशत (252 करोड़) ही खर्च किया गया है। 18 राज्यों के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार केवल 15 प्रतिशत फंड खर्च किया गया । 2019 तक महाराष्ट्र में एक भी पैसा खर्च नहीं किया गया। त्रिपुरा और केरल ने अपने निर्भया फंड से मात्र तीन प्रतिशत, मणिपुर ने चार प्रतिशत, गुजरात, पश्चिम बंगाल और दिल्ली ने पांच प्रतिशत खर्च किया और तेलंगाना, कर्नाटक और उड़ीसा ने अपने निर्भया फंड से केवल 6 प्रतिशत व्यय किया।
विज्ञापन