फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court PIL filed against Yeti Narasimhanand who gave controversial statement on Islam religion

High Court: इस्लाम धर्म पर विवादित बयान देने वाले नरसिंहानंद के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल, जानें क्या है मांग

Wed, 23 Oct 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 04:12 PM IST
सार

याचिका में यति नरसिंहानंद के इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही कहा गया है कि नरसिंहानंद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वह दुनिया भर में खतरनाक माहौल फैला रहे हैं।

विज्ञापन
High Court PIL filed against Yeti Narasimhanand who gave controversial statement on Islam religion
महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद को पैगंबर मोहम्मद और पवित्र कुरान के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी करने से रोकने के लिए जनहित याचिका दाखिल की गई। मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली और न्यायमूर्ति विकास बुधवार की खंडपीठ मामले की सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


मुंबई निवासी मोहम्मद यूसुफ और जाकिर हुसैन मुस्तफा शेख की ओर से यह याचिका दाखिल की गई है। याचिका में यति नरसिंहानंद के इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने की मांग की गई। इसके साथ ही कहा गया है कि नरसिंहानंद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए। वह दुनिया भर में खतरनाक माहौल फैला रहे हैं। इससे हमारे देश और राज्य की सभी व्यवस्थाएं विफल हो जाएंगी।
विज्ञापन


याचिका में प्रार्थना की गई कि उन्हें विवादित धार्मिक बयान देने से रोका जाए। याचिकाकर्ताओं ने कहा है कि नरसिंहानंद राष्ट्र विरोधी काम कर रहे हैं। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए यूपी राज्य को निर्देश देने की भी प्रार्थना की।

विज्ञापन
विज्ञापन

नरसिंहानंद पर दर्ज है एफआईआर
गौरतलब है कि नरसिंहानंद पर 29 सितंबर को गाजियाबाद में हिंदी भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए देश भर में कई एफआईआर दर्ज हैं। विवादित बयान को लेकर कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। नरसिंहानंद के पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित भाषण के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रदेश में कई जगह प्रदर्शन हुए। नरसिंहानंद पर दिसंबर 2021 में हरिद्वार में सम्मेलन में भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। वह फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed