फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: Now hearing of Shri Krishna Janmabhoomi case will be held on June 6, Hindu side expressed objectio

High Court : श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले की अब सुनवाई छह जून को होगी, हिंदू पक्ष ने जताई आपत्ति

Wed, 05 Jun 2024 03:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 05 Jun 2024 03:03 PM IST
सार

इस बार शाही ईदगाह के वकील महमूद प्राचा ने लोकसभा चुनाव की मतगणना की वजह से सुनवाई टालने की गुजारिश की। कहा कि वह रामपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। चार जून को मतगणना की वजह से बहस नहीं कर सकते।

विज्ञापन
High Court: Now hearing of Shri Krishna Janmabhoomi case will be held on June 6, Hindu side expressed objectio
कोर्ट (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : एएनआई

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद मामले में दाखिल सिविल वादों की पोषणीयता पर फैसला सुरक्षित करने के बाद मुस्लिम पक्ष की ओर से दाखिल अर्जी पर एक बार फिर सुनवाई टल गई। इस बार शाही ईदगाह के वकील महमूद प्राचा ने लोकसभा चुनाव की मतगणना की वजह से सुनवाई टालने की गुजारिश की। कहा कि वह रामपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार हैं। चार जून को मतगणना की वजह से बहस नहीं कर सकते। कोर्ट ने अर्जी स्वीकार कर मामले को छह जून के लिए सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन

मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति मयंक कुमार जैन की अदालत कर रही है। 31 मई को दोनों पक्षों की बहस पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित किया गया था। लेकिन, उसके बाद शाही ईदगाह के वकील महमूद प्राचा ने अर्जी दे कर कहा कि अभी उन्हें और दलीलें पेश करनी हैं। इसलिए उन्हें सुनवाई का मौका दिया जाना चाहिए। इस पर अदालत पक्ष रखने के लिए चार जून दोपहर दो बजे का समय दिया था था। हिंदू पक्ष की ओर से बार बार सुनवाई टाले जाने पर आपत्ति दर्ज कराई है। हालांकि, कोर्ट ने मामले को एक बार फिर सुनवाई के लिए छह जून को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed