फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   high court news

गन्ना किसानों को बकाया नहीं देने पर क्या हुई कार्रवाई: हाईकोर्ट

Mon, 02 Nov 2015 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
high court news
हाईकोर्ट ने गन्ना किसानों को बकाया गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के मालिकों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। प्रदेश सरकार को हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि जिन मिलों ने भुगतान नहीं किया है उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है। राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति दिलीप गुप्ता और न्यायमूर्ति मुख्तार अहमद की खंडपीठ ने दिया।
विज्ञापन


याची वीएम सिंह का कहना था कि हाईकोर्ट ने सख्त निर्देश के बावजूद कई मिलों ने किसानों को भुगतान नहीं किया है। 31 चीनी मिलों ने 13 अक्तूबर के बाद कोई भुगतान नहीं किया। सरकारी चीनी मिलों पर भी देनदारी है। कोर्ट को बताया कि 29 जुलाई को जब हाईकोर्ट ने भुगतान का आदेश दिया था उस समय 7457.04 करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें से 4273.10 करोड़ रुपये का भुगतान हो चुका है। 1682.10 करोड़ रुपये अभी भी बकाया हैं। वीएम सिंह का कहना था कि चीनी मिलों ने 7111 करोड़ रुपये का कर्ज सरकार से लिया है। इस रकम से सबसे पहले किसानों का भुगतान होना चाहिए था, मगर मिलों ने कर्ज ली गई रकम दूसरे मद में खर्च कर दी।
विज्ञापन


मुख्य स्थायी अधिवक्ता रमेश उपाध्याय ने बताया कि भुगतान नहीं करने वाली मिलों से रिकरवी की कार्रवाई की जा रही है। 38 मिल मालिकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। कोर्ट ने जानना चाहा कि ऐसे लोगों की गिरफ्तारी के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। सरकारी अधिवक्ता ने बताया कि मोदी की मलिकपुर मिल की प्रापर्टी जब्त कर ली गई है। नीलामी के लिए प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने प्रदेश सरकार से 17 नवंबर तक हलफनामा दाखिल कर बताने को कहा है कि चीनी मिलों ने बैंकों से कितना कर्ज लिया है, उसमें किसानों को कितना भुगतान किया गया। भुगतान नहीं करने वालों पर क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed