फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court gives one month time to search for missing advocate, habeas corpus petition filed

Prayagraj : हाईकोर्ट ने लापता अधिवक्ता की तलाश के लिए एक माह की मोहलत दी, बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल

Fri, 12 Sep 2025 12:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Sep 2025 12:51 PM IST
सार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगभग तीन साल से लापता को तलाश करने के लिए प्रयागराज की पुलिस को एक माह की और मोहलत दी है। हालांकि अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
High Court gives one month time to search for missing advocate, habeas corpus petition filed
देश में इस दिन लगेगी लोक अदालत, एक झटके में होगा ट्रैफिक चालान का निपटारा - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लगभग तीन साल से लापता को तलाश करने के लिए प्रयागराज की पुलिस को एक माह की और मोहलत दी है। हालांकि अदालत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई है। अधिवक्ता जयशंकर उपाध्याय (लापता) की ओर से उनके भाई अभयकांत कांत उपाध्याय ने हाईकोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दाखिल की है। याचिका पर न्यायमूर्ति सलिल कुमार राय व न्यायमूर्ति ज़फीर अहमद ने सुनवाई की।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि मामले की जांच के लिए सहायक पुलिस आयुक्त श्यामजीत के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। वहीं याचिकाकर्ता अधिवक्ता का कहना था कि पुलिस जांच के नाम पर वादी को ही परेशान कर रही है। कोर्ट ने कहा पुलिस को जांच करने की छूट है थर्ड डिग्री प्रयोग नहीं किया जाएगा । कोर्ट ने जांच के लिए एक माह की मोहलत दी है । बता दें कि धूमनगंज क्षेत्र के रहने वाले अधिवक्ता जय शंकर की गुमशुदगी की रिपोर्ट तीन सितंबर 2022 को दर्ज कराई गई थी। अभी तक उनका कुछ पता नहीं चला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed