फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court Bar Association Elections: Neck-and-neck contest between CP and PC

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव : सीपी-पीसी में कांटे की टक्कर, राय साहब के मुकाबले संतोष की बढ़त कायम

Thu, 24 Sep 2026 09:01 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Sep 2026 09:01 PM IST
सार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तीसरी दिन की मतगणना में अध्यक्ष के पद पर कांटे की लड़ाई जारी है, जबकि महासचिव पर संतोष कुमार मिश्रा ने राय साहब यादव के मुकाबले में लंबी बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
High Court Bar Association Elections: Neck-and-neck contest between CP and PC
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव के लिए मतगणना जारी है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव की तीसरी दिन की मतगणना में अध्यक्ष के पद पर कांटे की लड़ाई जारी है, जबकि महासचिव पर संतोष कुमार मिश्रा ने राय साहब यादव के मुकाबले में लंबी बढ़त बना ली है। करीब साढ़े छह हजार मतों की गिनती के बाद अध्यक्ष की दौड़ में पीसी श्रीवास्तव ने आगे चल रहे सीपी उपाध्याय को सात मतों से पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

पीसी श्रीवास्तव 1543 और संतोष कुमार मिश्रा 2104 मतों के साथ आगे चल रहे हैं। मतगणना शुक्रवार को भी जारी रहेगी। मुख्य चुनाव अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी, चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, राजकुमार शुक्ला के मुताबिक मतगणना के तीसरे दिन तक अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए कुल 6425 मतपत्रों की गिनती की गई। अब तक की मतगणना में अध्यक्ष पद पीसी श्रीवास्तव को 1543, सीपी उपाध्याय को 1536, आरके ओझा को 1334 और अशोक कुमार सिंह को 1181 वोट मिले हैं। अनिल श्रीवास्तव को 366, पीएस मिश्रा को 342, हरबंश सिंह को 70 और डीपी सिंह को 19 वोट मिले। अध्यक्ष पद पर 11 मत अवैध और 23 मत खाली पाए गए।

विज्ञापन

महासचिव के पद पर संतोष कुमार मिश्रा को 2104 वोट मिले हैं। राय साहब यादव 1935 के साथ दूसरे स्थान पर हैं। शशि प्रकाश सिंह को 577 और धर्मेंद्र प्रताप सिंह को 495 वोट मिले। अभिषेक तिवारी को 293, उदय शंकर तिवारी को 198, नन्हे लाल त्रिपाठी को 162 और आनंद मोहन पांडेय को 187 वोट मिले। धर्मेंद्र कुमार शुक्ला को 88, हरिंद्र प्रसाद को 87, बृजेंद्र कुमार पांडेय को 86, कुमार अनीश को 73, देवेंद्र कुमार तिवारी को 67 और राजेश सिंह को 29 वोट मिले। महासचिव पद पर 22 मत अवैध और 22 मत खाली निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed