{"_id":"5e1734be8ebc3e87ed670b59","slug":"high-court-asked-how-a-hockey-match-starts-allahabad-news-ald265206019","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट ने पूछा हॉकी का मैच कैसे शुरू होता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट ने पूछा हॉकी का मैच कैसे शुरू होता है
विज्ञापन
High court asked how a hockey match starts
हाईकोर्ट ने पूछा ‘हॉकी का मैच कैसे शुरू होता है’
टीजीटी शारीरिक परीक्षा के एक प्रश्न पर विवाद, चयन बोर्ड से जवाब तलब
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में टीजीटी शारीरिक परीक्षा में पूछे गए एक प्रश्न के सही उत्तर को लेकर माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से जवाब मांगा है। कोर्ट ने चयन बोर्ड से पूछा है कि ‘हॉकी का मैच कैसे शुरू होता है’ इस प्रश्न इसका सही उत्तर क्या है। इस प्रश्न को लेकर उठे विवाद के कारण याचिका दाखिल की गई है।
प्रमोद कुमार पाल की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश न्यायमूर्ति सरल श्रीवास्तव ने दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी। याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि याची ने आठ मार्च 2019 को आयोजित परीक्षा दी थी। 26 मार्च 19 को इसकी पहली उत्तर कुंजी जारी की गई। जिसमें याची द्वारा दिए गए जवाब सही थे ।
पांच अक्तूबर 2019 को जारी संशोधित उत्तर कुंजी में याची का एक प्रश्न गलत हो गया। इस प्रश्न में पूछा गया था कि हॉकी का मैच कैसे प्रारंभ होता है। याची ने अपने विकल्प में ‘पीछे पास देकर’ को चुना। पहली आंसर की में इस जवाब को सही माना गया जबकि पुनरीक्षित आंसर में चयन बोर्ड ने इसका जवाब ‘हिट लगा कर ’ को सही माना है। याची का कहना था कि पहली उत्तर कुंजी में उसके जवाब को ही सही माना गया था। इस पर कोर्ट ने इस एक प्रश्न पर स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। याचिका पर अगली सुनवाई 27 जनवरी को होगी।