{"_id":"61d5d65fc18f32266e3beebc","slug":"high-court-another-public-interest-litigation-filed-regarding-controversial-statements-and-book-on-prophet","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईकोर्ट : पैगंबर पर विवादित बयानों व पुस्तक को लेकर एक और जनहित याचिका दाखिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईकोर्ट : पैगंबर पर विवादित बयानों व पुस्तक को लेकर एक और जनहित याचिका दाखिल
Wed, 05 Jan 2022 11:03 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 05 Jan 2022 11:03 PM IST
सार
किताब में पैगंबर साहब के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। याचिका के जरिए मांग की गई है कि वसीम रिजवी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर रोक लगाई जाए और उनकी नागरिकता समाप्त की जाए।
विज्ञापन
Allahabad High Court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिया वक्फ बोर्ड केपूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र त्यागी के विवादित बयानों और उनके द्वारा पैगंबर मोहम्मद साहब पर लिखी पुस्तक को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है। यह याचिका बरेली के बशीर बेग द्वारा दाखिल की गई है।
विज्ञापन
याची के अधिवक्ता शाहिद अली सिद्दीकी के मुताबिक यह याचिका पूर्व चेयरमैनद्वारा दिए जा रहे बयानों से समाज में फैल रही नफरत को लेकर दाखिल की गई है। इसके अलावा उन्होंने मोहम्मद साहब पर एक किताब लिखकर विशेष धर्म के लोगों की आस्था और उनकी भावना के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन
किताब में पैगंबर साहब के लिए अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया गया है। याचिका के जरिए मांग की गई है कि वसीम रिजवी द्वारा दिए जा रहे बयानों पर रोक लगाई जाए और उनकी नागरिकता समाप्त की जाए। हाईकोर्ट में इसके पहले भी अधिवक्ता सहर नकवी की ओर से इसी तरह की जनहित याचिका दाखिल की गई है। हाईकोर्ट उसकी सुनवाई कर रहा है। मामले में राज्य सरकार से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन