फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   High Court: After 36 years, two including junior engineer sentenced to 6 years in cement theft

प्रयागराज : सीमेंट चोरी के आरोप में 36 साल बाद जूनियर इंजीनियर सहित दो को छह साल की सजा

Thu, 28 Oct 2021 02:43 AM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 28 Oct 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
High Court: After 36 years, two including junior engineer sentenced to 6 years in cement theft
Allahabad High Court

जिला न्यायालय ने सीमेंट चोरी के आरोप में नलकूप व निर्माण खंड के जूनियर अभियंता और सरकारी चालक को छह साल की सजा और 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसौदिया ने सहायक अभियोजन अधिकारी शिवेंद्र मिश्रा की दलीलों को सुनने के बाद दिया है। मामले में 36 साल से सुनवाई चल रही थी।

विज्ञापन


घटना शिवकुटी इलाके में 1985 में हुई थी। उस समय यह इलाका कर्नलगंज थाने के अंतर्गत था। नलकूप व निर्माण खंड का चालक राजकुमार इलाहाबाद (अब प्रयागराज) से सरकारी ट्रक पर दो सौ बोरी सीमेंट लादकर राजकीय कार्य हेतु फतेहपुर ले जाने की बजाय जूनियर इंजीनियर सच्चिदानंद त्रिपाठी के शिवकुटी स्थित आवास पर लेकर पहुंच गया। वहां ट्रक को खड़ा कर उस पर लदी सीमेंट की बोरियां उतराने लगा। खुद जूनियर इंजीनियर भी वहीं मौजूद थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सरकारी ट्रक सहित सीमेंट को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


सीमेंट की 14 बोरियां ट्रक से उतारकर जूनियर इंजीनियर के घर पर रखी गईं थीं। पुलिस ने ट्रक सहित सीमेंट को अपने कब्जे में ले लिया और जूनियर इंजीनियर, चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। मामले में दोनों अभियुक्त जमानत पर बाहर थे। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने मामले की सुनवाई कर धारा 409 के तहत दोनों अभियुक्तों को छह साल की सजा और 75 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा धारा 411 के तहत दो साल की सजा काटनी होगी और पांच हजार का जुर्माना देना होगा। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि दोनों सजाएं एक साथ चलेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed