फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   'Hero' of Prayagraj Kumbh Railway Crowd Management invited from Haridwar Kumbh

प्रयागराज कुंभ के रेलवे क्राउड मैनेजमेंट के ‘हीरो’ को हरिद्वार कुंभ से न्यौता

Sun, 26 Jan 2020 01:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Jan 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
'Hero' of Prayagraj Kumbh Railway Crowd Management invited from Haridwar Kumbh
Kumbh 2019
अगले वर्ष हरिद्वार में लगने वाले कुंभ में क्राउड मैनेजमेंट का पाठ पढ़ने के लिए वहां से रेलवे की एक टीम इन दिनों प्रयागराज आई हुई है। इस टीम के सदस्यों ने मौनी अमावस्या पर रेलवे के क्राउड मैनजमेंट को देखा। साथ ही पिछले वर्ष प्रयागराज कुंभ के दौरान जंक्शन पर क्राउड मैनेजमेंट के लिए सक्रिय भूमिका निभाने वाले ‘हीरो’ को भी अपने यहां आमंत्रित करने की बात कही। इसमें रेलवे के परिचालन विभाग एवं आरपीएफ के अफसर एवं कर्मचारियों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


प्रयागराज में वर्ष 2019 की शुरुआत में लगे कुंभ के दौरान करोड़ों की भीड़ को नियंत्रित करना एक बड़ी चुनौती थी। खासतौर से जंक्शन पर। क्योंकि वर्ष 2013 के दौरान जंक्शन पर मौनी अमावस्या के दिन भगदड़ मचने से कई लोगों की जान चली गई थी। इसी वजह से वर्ष 2019 के कुंभ के दौरान जंक्शन पर बेहतर ढंग से क्राउड मैनेजमेंट हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मौनी अमावस्या के दिन रेलवे स्टेशन पर उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के साथ ही सौ से ज्यादा स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रेलवे ने एक रिकार्ड भी बनाया।
विज्ञापन


क्राउड मैनेजमेंट को लेकर जिन लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई उन पर अब उत्तर रेलवे एवं उत्तराखंड सरकार की भी नजर है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे के ही अधीन है। इस जोन में प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त के पद पर तैनात एसएन पांडेय पिछले वर्ष इसी पद पर प्रयागराज में ही तैनात थे। सो, उत्तर रेलवे प्रशासन ने उन्हें ही जिम्मेदारी सौंपी है कि वह जंक्शन पर क्राउड मैनेजमेंट में सक्रिय भूमिका निभाने वालों के अनुभव का लाभ हरिद्वार कुंभ में भी उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच उत्तर रेलवे की एक टीम माघ मेले में रेलवे की तैयारी की व्यवस्था देखने को भी आई हुई है। स्थानीय रेलवे अफसरों ने पिछले दिनों इस टीम को क्राउड मैनेजमेंट का प्रस्तुतीकरण भी दिखाया। मौनी अमावस्या पर भी भीड़ नियंत्रण का पाठ इस टीम को पढ़ाया गया। बताया जा रहा है कि हरिद्वार कुंभ के लिए आरपीएफ इंसपेक्टर पीके ओझा, रजिंदर कुमार, एसएन पाटीदार, एनके यादव आदि के साथ परिचालन विभाग के प्रमुख अफसरों की सेवा हरिद्वार कुंभ में ली जा सकती है। 


हरिद्वार कुंभ के लिए वहां की एक टीम प्रयागराज में आई है। इस टीम ने माघ मेला का क्राउड मैनेजमेंट भी देखा। अभी कुंभ में एक वर्ष का समय है। अगर वहां क्राउड मैनेजमेंट के लिए कोई दिशा निर्देश मिलता है तो निश्चित ही प्रयागराज से वहां टीम भेजी जाएगी।
अजीत कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed