Prayagraj : नमस्कार श्रीमती और श्रीमान, विमान कक्ष से आप सभी के लिए है पैगाम..., पायलट का वीडियो हो रहा वायरल
2:58 मिनट के इस वीडियो की शुरुआत में पॉयलट ने यात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा है ‘नमस्कार श्रीमती और श्रीमान, विमान कक्ष से आप सभी के लिए है पैगाम’। इस लाइन के बाद पॉयलट ने जिस सधे अंदाज में अपनी बात रखी, उसके लोग मुरीद हो गए।
विस्तार
महाकुंभ के मौके पर सोशल मीडिया में तमाम वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें कुछ वीडियो विमानों से जुड़े हैं। हाल ही में प्रयागराज आ रही विमानन कंपनी स्पाइस जेट के एक पॉयलट का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें पॉयलट उड़ान रवाना होने के पूर्व उसमें बैठे यात्रियों को खास अंदाज में जानकारियां दे रहा है।
2:58 मिनट के इस वीडियो की शुरुआत में पॉयलट ने यात्रियों का अभिवादन करते हुए कहा है ‘नमस्कार श्रीमती और श्रीमान, विमान कक्ष से आप सभी के लिए है पैगाम’। इस लाइन के बाद पॉयलट ने जिस सधे अंदाज में अपनी बात रखी, उसके लोग मुरीद हो गए। पॉयलट द्वारा कही गई कुछ रोचक बातें, आज की इस उड़ान के लिए स्पाइस जेट ने भेजे हैं दो विद्वान, जिनमे से मैं पोइट्टिक पाॅयलट आपका कप्तान। स्वागत है आप सभी का स्पाइस जेट में एैज अ मेहमान। अब जिम्मेदारी हमारी करना आपका सम्मान।
ऊंचाई की बात करें तो होगा 38 हजार फीट का मुकाम, क्योंकि अगर और उपर गए तो शायद दिख सकते हैं भगवान। अगर मौसम खराब हो तो बांध कुर्सी की पेटी करें विश्राम और कोई भी आवश्यक्ता हो तो बेझिझक करे विमान कर्मियों को करें परेशान। आप सभी का स्वास्थ बनाए रखने के लिए उपलब्ध है जलपान। आप सब यात्रियों से वार्तालाप करें शायद रास्ता कटे आसान, मै आपसे विदा लूंगा और बातें होंगी आखरी चरण के दौरान। तब आनंद लिजिएगा इस जमीन से उपर खूबसूरत होगा आसमान, जय हिंद।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.