{"_id":"69309e984b4cde6b0d0e7e07","slug":"heavy-traffic-jam-in-phulpur-vehicles-kept-crawling-for-hours-allahabad-news-c-417-1-sald1007-1459-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: फूलपुर में दिनभर भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: फूलपुर में दिनभर भीषण जाम, घंटों रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहालग के सीजन ने बुधवार को कस्बे की रफ्तार पूरी तरह रोक दी। सुबह से देर शाम तक कोतवाली तिराहा, तहसील मुख्यालय और ओवरब्रिज के आसपास घंटों जाम लगा रहा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते रहे।
फूलपुर कस्बा बुधवार को पूरे दिन जाम की चपेट में रहा। सुबह से ही प्रयागराज–जौनपुर राजमार्ग पर वाहन दबाव बढ़ना शुरू हो गया। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, कोतवाली तिराहे से लेकर तहसील मुख्यालय और ओवरब्रिज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। ओवरब्रिज की कम चौड़ाई ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।
विवाह समारोहों के कारण कस्बे में भीड़ सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक रही। पैदल चलने वालों का भी भीड़ के बीच निकलना मुश्किल हो गया। जाम का सीधा असर कस्बे के व्यापार पर भी पड़ा। बाजार में ग्राहकों की आवाजाही घटने से व्यापारी पूरे दिन परेशान रहे।
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों ने कहा कि ओवरब्रिज की चौड़ाई बढ़ाना, वैकल्पिक मार्ग विकसित करना और यातायात प्रबंधन दुरुस्त करना अब बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है।
ओवरब्रिज पर बढ़ता दबाव, दिनभर रुक-रुककर फंसते रहे वाहन
कस्बे में बुधवार को जाम कभी कम तो कभी चरम पर बना रहा। सुबह शुरू हुई सुस्ती शाम तक जारी रही। कुछ मीटर आगे बढ़ते ही वाहन अगले ही मोड़ पर दोबारा फंस जाते। यात्रियों का कहना था कि सामान्य दिनों की तुलना में बुधवार की स्थिति बेहद खराब रही, कई लोगों को अपने कार्यक्रम और जरूरी कामों में बदलाव करना पड़ा।
स्थानीय लोगों ने कहा कि फूलपुर ओवरब्रिज क्षेत्र अब लगातार बढ़ते ट्रैफिक को संभालने में सक्षम नहीं है। प्रशासन द्वारा त्वरित कदम जैसे तैनाती बढ़ाना, डायवर्जन करना और ओवरब्रिज विस्तार करना ही स्थायी समाधान है।