फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heavy traffic jam continues on Shastri bridge for the third day, vehicles keep crawling in the scorching sun.

Prayagraj : शास्त्री पुल पर तीसरे दिन भी लगा रहा भीषण जाम, कड़ी धूप में रेंगते रहे वाहन

Thu, 14 Mar 2024 03:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 14 Mar 2024 03:34 PM IST
सार

देर शाम राहगीरों की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने उस जगह को लाल झंडे से घेर दिया है। दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम खराबी दूर करेगी। बृहस्पतिवार को जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Heavy traffic jam continues on Shastri bridge for the third day, vehicles keep crawling in the scorching sun.
शास्त्री पुल की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज-वाराणसी को जोड़ने वाले शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन में मंगलवार को खराबी आ गई थी। 57 साल पुराने पुल के 28वें नंबर के पिलर की बेयरिंग खिसक गई है, जिससे दो पायों के बीच करीब तीन इंच का गैप आ गया है। देर शाम राहगीरों की सूचना के बाद लोक निर्माण विभाग ने उस जगह को लाल झंडे से घेर दिया है। दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम खराबी दूर करेगी। बृहस्पतिवार को जाम के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन






विज्ञापन






इस दौरान पुल के दक्षिणी लेन से भारी वाहनों की आवाजाही बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वाराणसी की ओर से आने वाले लोगों को शहर पहुंचने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज की बसों के अलावा बड़े वाहन सहसों से फाफामऊ होते हुए शहर में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब नौ माह पहले ही लाखों रुपये खर्च करके शास्त्री पुल की दक्षिणी लेन की सड़क की मरम्मत कराई गई थी। हालांकि, इस लेन पर वाहनों के भारी दबाव के कारण अक्सर पिलरों में समस्या आ जाती है। महाकुंभ से पहले भी ऐसी समस्याओं से पार नहीं पाया जा सका है। मंगलवार की शाम को इसकी दक्षिणी लेन के 28 वें नंबर पिलर में करीब तीन इंच का गैप देखा गया। इसकी बेयरिंग अपनी जगह से खिसक गई है।

राहगीरों की सूचना पर शाम छह बजे गैप वाली जगह को लाल झंडे का घेरा बनाकर बंद किया गया। हालांकि देर रात तक प्रभावित लेन में यातायात नहीं बंद किया गया था। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता राजेश कुशवाहा ने दक्षिणी लेन के 28वें नंबर के पिलर की बेयरिंग खिसकने की पुष्टि की। बताया कि बुधवार को दिल्ली से विशेषज्ञों की टीम बुलाई गई है। काम के समय कुछ देर के लिए दक्षिणी लेन से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। खराबी ठीक होने में तीन से चार घंटे लग सकते हैं।

57 वर्ष पुराना है शास्त्री सेतु

वर्ष 1966-67 के आसपास इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग के बीच झूंसी में गंगा पर पुल की नींव रखी गई थी। इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम दिया गया है। प्रयागराज और झूंसी के बीच गंगा पर पुल के निर्माण का जिम्मा तब कोलकाता की जोशी एंड कंपनी को दिया गया था। सात साल काम करने के बाद कंपनी पुल के निर्माण को अधूरा छोड़ कर चली गई। इसके बाद ब्रिज कारपोरेशन ऑफ इंडिया ने निर्माण को पूरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed