{"_id":"b9fece26d4b96fd80b5285abd66fb45c","slug":"heavy-humidity-throughout-the-day-evening-the-weather-changed-rimjhim-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर भारी उमस, शाम की रिमझिम से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर भारी उमस, शाम की रिमझिम से बदला मौसम
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 26 Jul 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। मौसम के बदले मिजाज के चलते शहरियों को भारी उमस से हल्की राहत मिली। वैसे तो शहरी दिन भर उमस से बेहाल रहे लेकिन देर शाम मौसम का मिजाज अचानक बदला। रिममिझ फुहारों ने मौसम को खुशगवार बना दिया।
मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्र्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री दर्ज किया गया। जहां तक वातावरण में नमी का सवाल है तो अधिकतम 99 फीसदी और न्यूनतम आर्र्दता 69 फीसदी दर्ज की गई। दूसरी ओर मौसम विज्ञानी डॉ. एसएस ओझा का कहना है कि पछुवा नम पुरवइया को टिकने नहीं दे रही हैं, जिसकी वजह से मानसून सक्रिय नहीं हो पा रहा है। बारिश कम हो रही है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।