फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Heat wave: Hospitals see increased queues of skin and stomach patients, diabetic patients should be cautious

बचत ::: गर्मी का कहर: अस्पतालों में बढ़ी त्वचा और पेट के रोगियों की कतारें, शुगर के मरीज रहें सावधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Heat wave: Hospitals see increased queues of skin and stomach patients, diabetic patients should be cautious
बढ़ती गर्मी में पानी की कमी डायबिटीज के मरीजों के लिए हानिकारक हो सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी है। इसके अलावा पसीने के कारण खुजली व घमौरी की समस्या देखने को मिल रही है। वहीं दूषित भोजन के कारण होने वाले दस्त ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


बढ़ती गर्मी के साथ शहर के सरकारी अस्पतालों में रोजाना त्वचा रोग, अनियंत्रित शुगर व दस्त के करीब 35 फीसदी मरीज देखने को मिल रहे हैं। छावनी सामान्य अस्पताल में इस हफ्ते करीब 65 मरीजों का शुगर लेवल 450 के ऊपर पाया गया। इनमें अधिकांश मरीजों को कम पानी पीने की आदत थी।
विज्ञापन


वहीं स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में पिछले 10 दिनों में लगभग 150 मरीज त्वचा संबंधित बीमारी से पीड़ित मिले। इसके अलावा तेज बहादुर सप्रू व मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में गर्मी शुरू होने के बाद से रोजाना ओपीडी में लगभग 15 मरीज लूज मोशन के आ रहे हैं। इनमें से 90 फीसदी मरीज विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




---ऐसे रहें हाइड्रेट
1. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं।
2. खीरा, तरबूज, खरबूजा और टमाटर जैसे पानी से भरपूर फलों व सब्जियों का सेवन बढ़ाएं।
3. छाछ, लस्सी, नारियल पानी, और नींबू पानी का सेवन करें।

4. शराब, अधिक चाय और कॉफी के सेवन से बचें।

5. हल्के व लाइट कलर के कपड़े पहनें।

6. बाहर का खाना खाने से बचें।


---

गर्मी में पानी की कमी के वजह से डायबिटीज के मरीजों में अनियंत्रित शुगर लेवल देखने को मिल रहा है। ऐसे में पूरे दिन थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीना जरूरी है। -- डॉ. एसके पांडेय, निदेशक, छावनी सामान्य अस्पताल



---
बाहर का व बासी खाने का सेवन करने से बचें। हल्का खाना थोड़ी-थोड़ी देर में खाएं और खूब पानी पीएं। - डॉ. मंसूर अहमद, बेली अस्पताल

---

शरीर में लगातार पसीना आने से त्वचा हमेशा गीली रहती है, जिससे लालिमा, जलन, खुजली और संक्रमण हो सकता है। इसके अलावा फंगल संक्रमण जैसे दाद, बैक्टीरियल इन्फेक्शन जैसे एरिथ्रास्मा, घमौरियां, एक्जिमा और एलर्जी हो सकती है। ऐसे में हल्के कपड़े पहनें और आवश्यकता पड़ने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। - डॉ. अमित शेखर, विभागाध्यक्ष, त्वचा रोग विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed