Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Headquarters dominates at NCR Officers' Meet; GM presents awards to winners

प्रयागराज : एनसीआर ऑफिसर्स मीट में मुख्यालय का दबदबा, जीएम ने किया विजेताओं को पुरस्कृत

Sun, 29 Nov 2026 08:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 08:11 PM IST
सार

दो दिवसीय उत्तर मध्य रेलवे ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट-2026 में एनसीआर मुख्यालय का दबदबा रहा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय ने खेल और सांस्कृतिक दोनों शील्ड अपने नाम किया।

विज्ञापन
Headquarters dominates at NCR Officers' Meet; GM presents awards to winners
रेलवे ऑफिसर्स स्पोर्ट्स मीट के समापन के अवसर पर ट्रॉफी के साथ एनसीआर मुख्यालय की टीम। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिवसीय उत्तर मध्य रेलवे ऑफिसर्स स्पोर्ट्स एवं कल्चरल मीट-2026 में एनसीआर मुख्यालय का दबदबा रहा। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) मुख्यालय ने खेल और सांस्कृतिक दोनों शील्ड अपने नाम किया। समापन समारोह में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह और महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष हिमा सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

मुख्यालय ने प्रथम स्थान के 16, द्वितीय के सात और तृतीय स्थान के चार परिणामों सहित 27 स्थान प्राप्त कर सांस्कृतिक शील्ड हासिल किया। इसी तरह प्रयागराज मंडल ने 11 स्पर्धाओं में, आगरा ने आठ और झांसी ने सात में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

खेल स्पर्धाओं में मुख्यालय ने 27 स्वर्ण, 19 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 59 पदकों और 218 अंकों के साथ खेल शील्ड पर कब्जा जमाया। झांसी मंडल 44 पदकों और 131 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज मंडल ने 28 पदक व 94 अंक और आगरा मंडल ने 20 पदक व 76 अंक प्राप्त किए। क्रिकेट में मुख्यालय ने स्वर्ण और आगरा ने रजत जीता, जबकि बॉक्स क्रिकेट के पुरुष वर्ग में झांसी को स्वर्ण व मुख्यालय को रजत तथा महिला वर्ग में मुख्यालय को स्वर्ण व आगरा को रजत पदक मिला।

दो दिन तक चली इस प्रतियोगिता में टेबल टेनिस, बैडमिंटन, शतरंज, लॉन टेनिस, कैरम, क्रिकेट, बॉक्स क्रिकेट, रस्साकशी, तीन किमी क्रॉस कंट्री, 100 मीटर दौड़, रिले रेस, सैक रेस और स्पून रेस सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं।

सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में एकल व समूह गायन, नृत्य, वाद्य संगीत, नाटिका, पेंटिंग, मेहंदी और रंगोली में अधिकारियों ने प्रतिभा दिखाई। समारोह में प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर अनिल कुमार द्विवेदी, अनम सिद्दीकी, आफाक अहमद और डॉ. अमित मालवीय मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed