फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   HC issued district court calender 2020

जिला न्यायालय में 265 दिनों का कार्य दिवस तय

Wed, 01 Jan 2020 10:06 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
HC issued district court calender 2020
नए साल से महीने के चौथे शनिवार को न्यायिक अधिकारियों को मिलेगा अवकाश
विज्ञापन

प्रयागराज। हाईकोर्ट ने अधीनस्थ न्यायालयों के लिए नए साल का कैलेंडर जारी किया है। जिसमें जिला न्यायालय में 265 दिनों का कार्य दिवस तय किया है। नए आदेश के तहत न्यायिक अधिकारियों को अब महीने के चौथे शनिवार को अवकाश प्राप्त होगा। हालांकि, न्यायालय का कार्यालय खुला रहेगा और कर्मचारीगण नियमित कार्य दिवस की तरह आकर कार्य करेंगे।

15 अवकाशों की सूूची जारी
जिला न्यायालय के लिए जारी कैलेंडर में 15 अवकाश दिए गए हैं। जिसमें महाशिवरात्रि, रामनवमी, ईद उल फितर,ईद उल जुहा, जन्माष्टमी, स्वतंत्रता दिवस, गांधी जयंती, दशहरा, क्रिसमश पर एक एक दिन का अवकाश और होली पर दो दिन का अवकाश रहेगा। जून में एक माह का ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा, जिसमें केवल दीवानी न्यायालय का कार्य स्थगित होगा। इस साल गणतंत्र दिवस और मोहर्रम रविवार को पड़ रहा है। जारी अवकाश सूची में यह निर्देश दिया गया है कि जिला जज पांच स्थानीय अवकाश घोषित कर सकेंगे और जिन अवकाश के दिनों में रविवार और द्वितीय शनिवार पड़ेगा, उसकी जगह जिला जज अन्य कार्य दिवस पर अवकाश घोषित कर सकते हैं। पहले की तरह ही छह दिन के लिए शीतकालीन अवकाश रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed