{"_id":"5c28eef7bdec2256ab4fcb50","slug":"hardik-patel-addressed-students-in-allahabad-university-in-prayagraj","type":"story","status":"publish","title_hn":"इविवि में हार्दिक पटेल ने छात्रों को किया संबोधित, कहा- भाई-बंधु नहीं, छात्र हित के लिए लड़ें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इविवि में हार्दिक पटेल ने छात्रों को किया संबोधित, कहा- भाई-बंधु नहीं, छात्र हित के लिए लड़ें
Sun, 30 Dec 2018 09:51 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 30 Dec 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
इविवि पहुंचे हार्दिक पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल रविवार शाम इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पहुंचे। हार्दिक के यहां आने का कार्यक्रम कुछ घंटे पहले तय हुआ। यह दौरा भले ही घोषित तौर पर राजनैतिक न रहा हो लेकिन समाजवादी छात्रसभा की ओर से हुई अगुवानी कई संकेत दे गई। हालांकि हार्दिक ने कहा कि वह यहां केवल छात्र शक्ति और छात्र एकता को मजबूती देने के उद्देश्य से आए हैं।
विज्ञापन
हार्दिक पटेल पूर्वी यूपी में आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने के बाद लखनऊ लौट रहे थे। अचानक उनका इलाहाबाद विश्वविद्यालय आने का कार्यक्रम तय हो गया। पहले वह सोरांव के हाजीगंज पहुंचे और वहां पटेल समाज एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ बैठक की। इसके बाद हार्दिक शाम 4.40 बजे इविवि छात्रसंघ भवन पहुंचे। इविवि के मेन गेट पर इविवि छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव के साथ छात्र नेता कार्यक्रम संयोजक संदीप वर्मा ‘प्रॉक्टर’ संदीप पटेल, राहुल पटेल, अदील हमजा ने उनका स्वागत किया। हार्दिक ने शहीद लाल पद्मधर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर छात्रसंघ भवन में दो मिनट के लिए छात्रों को संबोधित किया। अवनीश ने हार्दिक पटेल को लोहिया और अखिलेश यादव से संबंधित पुस्तकें भी भेंट की।
विज्ञापन
हार्दिक जानना चाहते थे कि वह विश्वविद्यालय कैसा दिखता है, जिसने देश को कई प्रधानमंत्री और तमाम बड़ी हस्तियां दीं। छात्रों से कहा कि भाई-बंधु की लड़ाई छोड़कर छात्र शक्ति और छात्र एकता के लिए लड़ें। वह छात्रों के हर संघर्ष में साथ हैं। जब जरूरत पड़ेगी, छात्रों के साथ खड़े नजर आएंगे। हार्दिक तकरीबन दस मिनट तक इविवि परिसर में रहे। इस दौरान वहां हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र हार्दिक से मिलना चाहते थे। इसके लिए छात्रों के बीच धक्कामुक्की भी हुई और स्थिति नियंत्रण से बाहर होते देख हार्दिक को तत्काल वहां से जाना पड़ा। हार्दिक के आने से पहले परिसर के भीतर और बाहर फोर्स भी तैनात कर दी गई थी।
विज्ञापन