{"_id":"632ca122dfa19657e01d2274","slug":"harassment-to-girl-threating-to-viral-video-and-photos","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : वीडियो व फोटो वायरल की धमकी देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : वीडियो व फोटो वायरल की धमकी देकर युवती से करता रहा दुष्कर्म
Thu, 22 Sep 2022 11:23 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 22 Sep 2022 11:23 PM IST
सार
बीते 20 सितंबर को युवती अपने कमरे में अकेली थी तो आरोपी युवक पहुंचा और बातचीत करते हुए उसे रूमाल में कुछ नशीला पदार्थ सुंधाकर उसे बेहोश कर उसके साथ गलत काम किया। अगले दिन जब उसने विरोध करते हुए इसकी शिकायत की धमकी दी तो युवक चाकू लेकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
girl, woman, woman crime, महिला, औरत, woman cry, tears
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
कोरांव निवासी एक युवती नैनी के एक मोहल्ले में अपने भाई के साथ किराए का कमरा लेकर यहां से स्नातक कर रही है। उसका आरोप है कि बगल में कोरांव निवासी उसके भाई का दोस्त भी कमरा लेकर रहता है। बीते जुलाई 2020 को उसने नशीला पदार्थ खिलाफ उसके साथ दुराचार किया तथा उसकी वीडियो व फोटो बना ली। इसके बाद वह फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दो साल से जबरन संबंध बना रहा है। इससे परेशान पीड़िता ने जब परिजनों को बात बताने की धमकी दी तो आरोपी युवक उसके शादी का झांसा देने लगा।
विज्ञापन
बीते 20 सितंबर को युवती अपने कमरे में अकेली थी तो आरोपी युवक पहुंचा और बातचीत करते हुए उसे रूमाल में कुछ नशीला पदार्थ सुंधाकर उसे बेहोश कर उसके साथ गलत काम किया। अगले दिन जब उसने विरोध करते हुए इसकी शिकायत की धमकी दी तो युवक चाकू लेकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके शोर मचाने पर मकान मालिक के बेटे व बहू बाहर आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता ने पुलिस से मामले की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन