{"_id":"64733767e093326982018d35","slug":"harassment-and-making-video-the-girl-student-gave-her-life-report-filed-on-acquaintance-youth-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : दुष्कर्म, वीडियो बनाने से परेशान होकर छात्रा ने दी थी जान, परिचित युवक पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा : दुष्कर्म, वीडियो बनाने से परेशान होकर छात्रा ने दी थी जान, परिचित युवक पर रिपोर्ट दर्ज
Sun, 28 May 2023 04:43 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 28 May 2023 04:43 PM IST
सार
पिता ने आरोप लगाया कि अमित कुमार निवासी धनुआ रानीगंज उनकी बेटी से पूर्व से परिचित था। जिसने 27 नवंबर 2022 को रानीगंज में उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया और लगातार प्रताड़ित कर रहा था।
विज्ञापन
Harassment
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नलगंज के ओम गायत्री नगर में बीफार्मा की छात्रा की खुदकुशी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि परिचित युवक ने दुष्कर्म करने के साथ ही बेटी का अश्लील वीडियो बना लिया था। इसी से परेशान होकर उसने फांसी पर लटककर जान दे दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मूल रूप से प्रतापगढ़ के फतनपुर की रहने वाली छात्रा ओम गायत्री नगर स्थित लॉज में फुफेरी बहन के साथ रहती थी।
विज्ञापन
वह मेरठ के एक काॅलेज से बीफार्मा करने के साथ ही शहर में ही एक निजी अस्पताल में नर्सिंग की ट्रेनिंग भी ले रही थी। सात मई को उसने फांसी लगाकर जान दे दी थी। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। हालांकि साथ रहने वाली उसकी फुफेरी बहन ने पुलिस को बताया था कि उसका घटना से पहले एक परिचित युवक से फोन पर विवाद हुआ था। शनिवार को छात्रा के परिजनों ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन
पिता ने आरोप लगाया कि अमित कुमार निवासी धनुआ रानीगंज उनकी बेटी से पूर्व से परिचित था। जिसने 27 नवंबर 2022 को रानीगंज में उसकी बेटी से दुष्कर्म किया। साथ ही अश्लील वीडियो भी बना लिया और लगातार प्रताड़ित कर रहा था। इंस्पेक्टर राममोहन राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन