फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Happy New Year celebrations

होश में खोया जोश, जगह-जगह हुल्लड़

Wed, 01 Jan 2020 07:34 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
Happy New Year celebrations
new year - फोटो : Prayagraj

पुलिस ने लाठियां पटककर खदेड़ा, कई पहुंचे थाने

विज्ञापन



 नए वर्ष आने के जश्न में मंगलवार रात कईयों ने जोश में होश खो दिए जिससे जगह-जगह हुल्लड़ भी हुआ। हालांकि पुलिस ने ऐसे लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ दिया। जो इस पर भी नहीं माने, उनके होश ठिकाने लाए जाने के लिए उन्हें थाने पहुंचा दिया गया। उधर पुलिस देर रात तक सड़कों पर गश्त करती रही।

नए वर्ष की पूर्वसंध्या पर पूरे शहर में विशेष चौकसी बरती गई। शाम से ही सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस फोर्स पैदल गश्त करती नजर आई। प्रमुख चौराहों व बाजारों में बड़ी संख्या में महिला पुलिस भी तैनात की गई थी। पुलिस ने रात 10 बजते ही सबसे पहले शराब की दुकानों का रुख किया। फिर यहां जमे लोगों को खदेड़ा गया। इसके बाद लगातार गश्त करती पुलिस ने ट्रिपलिंग व नशे में ड्राइविंग करने वालों को सबक सिखाया। कइयों का चालान हुआ तो कुछ को फटकार लगाकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन



उधर जोश में होश खोने वाले भी पुलिस के निशाने पर रहे। नशे में धुत होकर हंगामा करने वालों को पुलिस की बेरुखी का भी सामना करना पड़ा। सुभाष चौराहे पर नश्ेा में धुत युवती को हंगामा करना भी भारी पड़ा जिसे महिला थाने भेजना पड़ा। जीएचएस चौराहे के पास भी कारसवार युवकों को हुल्लड़ करने पर जमकर फटकारा गया। उधर क्लाइव रोड पर एक्सिस बैंक के सामने देर रात तक शराब के शौकीनों का जमावड़ा रहा लेकिन पुलिस यहां दिखाई नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अफसरों ने बताया कि किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। नशे में हंगामा करने वालों से सख्ती से पेश आया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed