{"_id":"60f2ecf6e258002bd25ce8a6","slug":"handiya-s-kanungo-suspended-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने के आरोप में हंडिया का कानूनगो निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूस लेने के आरोप में हंडिया का कानूनगो निलंबित
Sat, 17 Jul 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 17 Jul 2021 08:15 PM IST
सार
- घूस लेते वीडियो हुआ हुआ वायरल, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीएम से की शिकायत
विज्ञापन
घूस लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घूस लेने के आरोप में हंडिया के कानूनगों संतोष यादव को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच बैठाने के साथ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। प्रतापपुर में तैनात संतोष यादव का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। एक वीडियो में वह भूमि सीमांकन के सिलसिले में शिव दत्त तिवारी से 13 हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह कुछ धनराशि वापस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि शिकायत के बाद कानूनगो ने 50 फीसदी राशि शिव दत्त को वापस कर दी।
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी समाजसेवी नूतन ठाकुर ने इसकी शिकायत डीएम से की। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि कई अन्य लोगों ने भी कानूनगो के खिलाफ शिकायत की है। वे लोग साक्ष्य देने के लिए भी तैयार हैं। एसडीएम सदर अजय नारायण का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टतया आरोप सही पाया गया है। इसलिए कानूनगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं सीआरओ भानु प्रताप यादव ने बताया कि कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। जिला स्तर के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।