फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Handiya's Kanungo suspended for taking bribe

घूस लेने के आरोप में हंडिया का कानूनगो निलंबित 

Sat, 17 Jul 2021 08:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jul 2021 08:15 PM IST
सार

  • घूस लेते वीडियो हुआ हुआ वायरल, पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
Handiya's Kanungo suspended for taking bribe
घूस लेते हुए कानूनगो गिरफ्तार - फोटो : demo pic

विस्तार

घूस लेने के आरोप में हंडिया के कानूनगों संतोष यादव को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ जांच बैठाने के साथ विभागीय कार्रवाई की भी संस्तुति की गई है। प्रतापपुर में तैनात संतोष यादव का घूस लेते वीडियो वायरल हुआ है। एक वीडियो में वह भूमि सीमांकन के सिलसिले में शिव दत्त तिवारी से 13 हजार रुपये लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरे वीडियो में वह कुछ धनराशि वापस कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि  शिकायत के बाद कानूनगो ने 50 फीसदी राशि शिव दत्त को वापस कर दी।
विज्ञापन


पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी समाजसेवी नूतन ठाकुर ने इसकी शिकायत डीएम से की। अमिताभ ठाकुर का कहना है कि कई अन्य लोगों ने भी कानूनगो के खिलाफ शिकायत की है। वे लोग साक्ष्य देने के लिए भी तैयार हैं। एसडीएम सदर अजय नारायण का कहना है कि जांच में प्रथम दृष्टतया आरोप सही पाया गया है। इसलिए कानूनगों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं सीआरओ भानु प्रताप यादव ने बताया कि कानूनगो को निलंबित कर दिया गया है। जिला स्तर के अधिकारी मामले की जांच करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed