फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Gyanvapi Case Hearing postponed due to non-appearance of DG ASI

Gyanvapi Case : पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक के पेश न होने से सुनवाई टली

Wed, 28 Sep 2022 07:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 28 Sep 2022 07:41 PM IST
सार

बुधवार को मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेंक्षण विभाग के महानिदेशक को उपस्थित होकर अपना व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करना था लेकिन विभाग के अधीक्षक अबिनाश मोहंती ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि महानिदेशक अस्वस्थ हैं।

विज्ञापन
Gyanvapi Case Hearing postponed due to non-appearance of DG ASI
ज्ञानवापी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ज्ञानवापी मस्जिद और विश्वेश्वर मंदिर विवाद मामले में बुधवार को सुनवाई पूरी नहीं हो सकी। कोर्ट ने बुधवार को मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेंक्षण विभाग के महानिदेशक अस्वस्थ होने की वजह से उपस्थित नहीं हो सके। इसलिए कोर्ट ने मामले की सुनवाई को आगे बढ़ाते हुए 18 दिसंबर 2022 की तिथि तय कर दी।

विज्ञापन



मामले में न्यायमूर्ति प्रकाश पाड़िया की खंडपीठ सुनवाई कर रही है। बुधवार को मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेंक्षण विभाग के महानिदेशक को उपस्थित होकर अपना व्यक्तिगत हलफनामा प्रस्तुत करना था लेकिन विभाग के अधीक्षक अबिनाश मोहंती ने हलफनामा दाखिल कर बताया कि महानिदेशक अस्वस्थ हैं। वह अगस्त में कोरोना से संक्रमित थे और उसके बाद 14 सितंबर को दिल्ली के निजी अस्पताल में उनकी सर्जरी हुई है।
विज्ञापन



चिकित्सक ने उन्हें एक महीने आराम करने की सलाह दी है। इस वजह से वह उपस्थित नहीं हो सकते। सॉलीसिटर जनरल ऑफ इंडिया शशि प्रकाश सिंह ने और आदेश का अनुपालन किए जाने के लिए और समय दिए जाने की मांग की। इस पर कोर्ट ने कहा कि यह मामला राष्ट्रीय महत्व का है।
विज्ञापन
विज्ञापन



1991 से ही ट्रायल कोर्ट में मामला लंबित है। इस वजह से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के महानिदेशक कोर्ट के 12 सितंबर के आदेश के अनुपालन में अगली सुनवाई को उपस्थित होंगे। इसके बाद कोर्ट ने मामले में पहले से पारित अंतरिम आदेश को आगे बढ़ाते हुए सुनवाई के लिए 18 अक्तूबर 2022 की तिथि तय कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed