फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   GUTSY canceled 18 trains coming in NCR Zone

एनसीआर जोन में आने वालीं 18 ट्रेनें निरस्त

Thu, 06 Aug 2015 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 06 Aug 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। कामायनी एक्सप्रेस और मुंबई जनता एक्सप्रेस के मध्य प्रदेश में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे ने मुंबई रूट से उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन में आने वालीं डेढ़ दर्जन ट्रेनें निरस्त कर दीं। इसके अलावा जोन के तमाम स्टेशनों पर आने वाली तकरीबन तीन दर्जन ट्रेनों का रूट डायवर्जन भी रेलवे द्वारा किया गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के बाद अभी रेल संचालन सामान्य होने में काफी वक्त लग सकता है। क्योंकि हादसे के बाद से मुंबई-इटारसी रूट पर ट्रेनों की आवाजाही मंगलवार रात से एकदम ठप हो गई है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के हरदा रेलवे स्टेशन से कुछ आगे मांदला गांव में काली माचक नदी की पुलिया तेज बारिश में ढह जाने की वजह से मंगलवार रात कामायनी एक्सप्रेस और मुंबई जनता एक्सप्रेस के कई कोच पटरी से उतर गए। इस हादसे के बाद मुंबई-इटारसी रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप हो गया। हादसे के चलने रेलवे ने मुंबई रूट की तीन दर्जन से ज्यादा ट्रेनों को निरस्त कर दिया। इसमें से डेढ़ दर्जन ट्रेनें ऐसी रहीं जो एनसीआर जोन के इलाहाबाद, मिर्जापुर,  कानपुर, ग्वालियर, झांसी, आगरा, मथुरा आदि रेलवे स्टेशनों से गुजरती हैं।
विज्ञापन


 रेलवे ने जो ट्रेनें आज निरस्त की उसमें 11015 एलटीटी-गोरखपुर, 11033 पुणे-दरभंगा, 11062 मुजफ्फरपुर-एलटीटी, 11072 वाराणसी-एलटीटी, 11081 एलटीटी-गोरखपुर, 12149 पुणे-पटना, 12150 पटना-पुणे, 12541 गोरखपुर-एलटीटी, 13201 राजेंद्र नगर-एलटीटी, 13202 एलटीटी-राजेंद्र नगर, 15559 दरभंगा-अहमदाबाद, 19050 पटना-बांद्रा, 11053 एलटीटी-आजमगढ़, 11015 एलटीटी-गोरखपुर प्रमुख रूप से शामिल रही। इसके अलावा रेलवे ने कई ट्रेनों को डायवर्ट भी किया। डायवर्ट की गई ट्रेनों में 11093 महानगरी एक्सप्रेस, 11094 डाउन महानगरी, 11072 कामायनी एक्सप्रेस, 11056 गोरखपुर-एलटीटी, 15018 काशी एक्सप्रेस, 12294 इलाहाबाद-मुंबई दूरंतो, 19046 तात्पीगंगा एक्सप्रेस, 13201 राजेंद्र नगर-पटना, 12174 प्रतापगढ़-एलटीटी, 12168 वाराणसी-एलटीटी प्रमुख रूप से शामिल रही। इन सभी ट्रेनों को इटारसी-भुसावलकी बजाय इटारसी-नागपुर-भुसावल के रास्ते चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-हादसे के चलते रेल प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को जहां निरस्त किया है तो काफी ट्रेनों का रूट भी डायवर्ट किया है। उम्मीद है कि जल्द ही रेल संचालन सामान्य हो जाएगा।
बिजय कुमार, सीपीआरओ, एनसीआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed