फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Guruanak given message of humanity

गुरुनानक देव जी ने बांटा मानवता का संदेश

Fri, 29 Nov 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Guruanak given message of humanity
Guruanak given message of humanity - फोटो : CITY DESK
कीडगंज पंचायती अखाड़ा में संस्थापक एवं प्रथम श्रीमहंत बाबा महताब सिंह की याद और गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर सजा कीर्तन-दीवान
विज्ञापन

प्रयागराज। निर्मल पंचायती अखाड़ा की ओर से संस्थापक एवं प्रथम श्रीमहंत बाबा महताब सिंह की याद और गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाशोत्सव पर तीन दिनी कार्यक्रम के समापन पर बुधवार को कीडगंज स्थित पीली कोठी के गुरुद्वारे में कीर्तन-दीवान सजा। अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद गुरुवाणी पाठ और फिर कथा-कीर्तन, प्रवचन के कार्यक्रम हुए।साथ ही अखाड़े के संस्थापक एवं प्रथम श्रीमहंत बाबा महताब सिंह के योगदान को भी याद किया गया।
अरदास से कार्यक्रम की शुरुआत के बाद गुरुद्वारा पक्की संगत के रागी जत्था भाई हरदीप सिंह मुंबई वाले सहित हरिद्वार के संत साहब सिंह, संत दर्शन सिंह, संत सतनाम सिंह शास्त्री, अमृतसर के संत सहजदीप सिंह, संत गेंदा सिंह के अतिरिक्त अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह के सहयोगी अमृतसर से आए संत रोहित सिंह ने कीर्तन करके संगत को निहाल किया। गुरु दरबार में मत्था टेकने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे।
विज्ञापन

अखाड़े के सचिव महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने कहा, गुरुनानक देव जी ने मीलों पैदल यात्रा करके सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारा और मानवता का संदेश दिया। अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह की देखरेख में हुए कार्यक्रम का संचालन और संयोजन महंत देवेंद्र सिंह शास्त्री ने किया। गुरुद्वारा पक्की संगत के महंत ज्ञान सिंह सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुटे विभिन्न अखाड़ों के संत
कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर बरता गया जिसमें बिना किसी भेदभाव सभी ने एक पंक्ति में बैठकर परसादां ग्रहण किया। इस अवसर पर महानिर्वाणी अखाड़े के महंत जमुना पुरी, बड़ा उदासीन से महंत अग्रदास, महंत व्यास मुनि, महंत शिवानंद, निर्वाणी अनी अखाड़े से महंत गोपालदास सहित अन्य अखाड़ों से भी महंत शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed